यूक्रेन पर रूस के हमले से खाने का तेल 20 रुपए प्रति लीटर महंगा

Updated on 03-03-2022 09:49 PM

नई दिल्ली यूक्रेन पर रुस के हमले की वजह से महज एक सप्ताह में ही इसकी कीमतों में 20 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हो गया है। यूक्रेन सूर्यमुखी के तेल का प्रमुख उत्पादक है। भारत में वहां से अच्छी खासी मात्रा में सूर्यमुखी का तेल मंगाया जाता है। वहां से इस हालात में इसका आयात संभव नहीं है। कारोबारियों का कहना है कि अभी बाजार में मांग काफी ज्यादा बनी हुई है। इसका कारण अगले महीने होली का त्योहार है। स्थानीय बाजारों में 140 से 150 रुपए लीटर में बिक रहा सोयाबीन के तेल दाम 160 से 170 रुपए लीटर तक पहुंच गए हैं।

 180 रुपए लीटर में बिकने वाला सूर्यमुखी तेल इन दिनों 200 रुपए लीटर के पार हो गया है। बाजार सूत्रों ने बताया कि यूक्रेन और रूस के युद्ध के बीच विदेशों में कच्चा पामतेल का दाम 2,000 डॉलर प्रति टन से ऊंचा हो गया है, जो रेकॉर्ड है। आयात करने पर सीपीओ का भाव 167.5 रुपए किलो होता है। जबकि पामोलीन का भाव आयात करने पर 177 रुपए किलो होता है। ऐसे में सवाल यह है कि इन महंगे दाम वाले तेलों को कौन खरीदेगा।

अर्जेन्टीना और ब्राजील से सोयाबीन डीगम तेल के मार्च की निर्यात खेप नहीं रही है। अप्रैल वाली निर्यात की खेप भेजी जा रही है, जो जून तक आने की संभावना है। सूत्रों ने कहा कि सीपीओ का भाव सोयाबीन से लगभग 200 डॉलर टन नीचे रहता था, वह सोयाबीन से लगभग 150 डॉलर अधिक कर दिया गया है। तभी तो देशी तेलों में सरसों, बिनौला ओर मूंगफली के तेल, आयातित तेलों से 10-12 रुपए किलो सस्ते हो गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
Advt.