कैलिफोर्निया में 10 लाख से ज्यादा है इलेक्ट्रिक कारें

Updated on 02-03-2022 06:15 PM

नई दिल्ली    क्या आपको पता है कि अमेरिकी शहर कैलिफोर्निया में 10 लाख से ज्यादा सिर्फ इलेक्ट्रिक कारें हैं। जी हां, अपने देश में बमुश्किल एक लाख इलेक्ट्रिक कारें होंगी, लेकिन अमेरिका के पॉपुलर शहर कैलिफोर्निया में ही 10 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें हैं और यह अन्य अमेरिकी शहरों से काफी ज्यादा है। इसका सीधा मतलब है कि ऑटोमोबाइल कंपनियां इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की तरह काफी तेजी से बढ़ रही हैं।

 लोग भी अब फ्यूल पावर्ड कारों की बजाय इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर जोर दे रहे हैं। बीते कुछ वर्षों में अमेरिका समेत दुनिया के अन्य देशों में जैसे ही इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर जोर पड़ने लगा, वैसे ही खासकर कैलिफोर्निया जैसे राज्यों में लोग धड़ल्ले से इलेक्ट्रिक कार खरीदने लगे और आज स्थिति यह है कि यह दुनिया का पहला ऐसा राज्य है, जहां 10 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें हैं। साल 2021 की चौथी तिमाही में कैलिफोर्निया ने यह उपलब्धि हासिल की। हालांकि, इस आंकड़े में कुछ हाइड्रोजन फ्यूल सेल कारें भी हैं। बता दें कि अमेरिका में कुल 24 लाख इलेक्ट्रिक कारें हैं, ऐसे में कैलिफोर्निया राज्य में ही 40 फीसदी से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें हैं।

बता दें कि कैलिफोर्निया अमेरिका के सबसे अमीर राज्यों में से एक है और आजकल अमीरियत की एक और निशानी यह भी हो गई है कि लोग अब इलेक्ट्रिक कारों पर जोर देने लगे हैं। इस शहर में 70 हजार से ज्यादा लेवल 2 ईवी चार्जिंग स्टेशन और 7 हजार से ज्यादा डीसी फास्ट चार्जर इंस्टॉल हैं। कैलिफोर्निया में करीब 60 इलेक्ट्रिक कार मॉडल हैं। कैलिफोर्निया में जितनी भी कारें बिकती हैं, उनका 12 पर्सेंट से ज्यादा शेयर इलेक्ट्रिक वीइकल्स का है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
Advt.