बीएमडब्ल्यू के भारतीय संयंत्र ने एक लाख कार निर्मित करने का आंकड़ा पार किया

Updated on 08-03-2022 10:24 PM



चेन्नई । लग्जरी दोपहिया और चारपहिया वाहन बनाने वाली जर्मनी की कंपनी बीएमडब्ल्यू के भारतीय संयंत्र ने शुक्रवार को एक लाख कार निर्मित करने का आंकड़ा पार कर लिया है। चेन्नई स्थित इस संयंत्र में बीएमडब्ल्यू की 1,00,000 वीं कार निर्मित होने के अवसर पर संयंत्र के प्रबंध निदेशक थॉमस डोज ने कहा, यह हमारे लिए बहुत ही खुशी और गर्व का दिन है, क्योंकि हमने एक लाख मेड इन इंडिया कार बनाने का आंकड़ा पार कर लिया है। 
यह पूरी टीम के कठिन परिश्रम का फल है। हमारी टीम ने यह सुनिश्चित किया है कि चेन्नई संयंत्र में निर्मित हर बीएमडब्ल्यू और मिनी कार की गुणवत्ता दुनिया के अन्य बीएमडब्ल्यू संयंत्रों के समान ही अंतराष्ट्रीय गुणवत्ता का हो। चेन्नई में बीएमडब्ल्यू के संयंत्र में 2007 से उत्पादन शुरू हुआ और कंपनी अब तक यहां 13 मॉडल बना चुकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
Advt.