जनता की हक के लिए लड़ेगी भाजयुमो सड़क की लड़ाई

Updated on 18-02-2022 06:19 PM

कोरबा  कोरबा जिले के भाजयुमो दीपका मंडल की कामकाजी बैठक हुई जिसमे निर्णंय लिया गया की हर बूथ पर 20 सदस्यीय कमल युवा वाहिनी का गठन किया जाना है। भारतीय जनता युवा मोर्चा दीपका मंडल की आवश्यक कामकाजी बैठक दीपका के शर्मा भवन में हुआ।

       बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिला महामंत्री दीपका मंडल के प्रभारी नरेंद्र देवांगन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति को बूथ तक पहुंचाने का काम हम युवा कार्यकर्ताओं के ऊपर प्रदेश नेतृत्व ने सौंपा है। इसके लिए हम हर बूथ में 20 सदस्यीय कमल युवा वाहिनी वन बूथ 20 यूथ का गठन करेंगे और उन युवाओं के साथ बूथ को मजबूत करने का काम करेंगे।

आगे प्रभारी ने कहा भारतीय जनता पार्टी कैडर बेस पार्टी है। कार्यकर्ताओं के बलबुते पर हम चुनाव लड़ते है। युवा मोर्चा के कार्यकता भूपेश सरकार की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे जनता के हक के लिए सड़क की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहेंगे। सूर्यप्रकाश शर्मा ने कहा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है और युवाओ को उत्साह के साथ काम करना चाहिए। भाजयुमों मंडल अध्यक्ष सुजीत सिंह ने मंडल के काम काज की जानकारी दी।

       उक्त बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश शर्मा, भाजयुमो जिला प्रचार प्रसार प्रमुख संजय मानिकपुरी, भाजयुमो जिला कार्यसदस्य नीलेश साहू, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुजीत सिंह, मंडल महामंत्री सौरभ गुरुदीवान, अविनाश सिह, मंडल उपाध्यक्ष दुर्गेश यादव, विकाश सिन्हा, मंडल मंत्री अमित यादव, मंडल प्रचार प्रसार प्रमुख अतुल सिंह, मंडल प्रशिक्षण प्रमुख, शुभांशु परिहार, मंडल कार्यकारिणी सदस्य गुलशन, श्रीवास अमन मिश्रा, सूरज पटेल, सौरभ शर्मा आदि उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
कोरबा  छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल बुधवार 23 फरवरी को दोपहर 01 बजे नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र-25 के अंतर्गत बुधवारी बाईपास कुआभट्ठा में सिद्धिविनायक मंदिर के पास विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन मुख्य…
 23 February 2022
कोरबा  मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल से मरीजों का अनावश्यक रेफरल रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में मरीजों के रेफरल रोकने आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने मरीजों के अनावश्यक…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिले में विद्यार्थियों को पुलिस के साथ जोड़कर देश सेवा का भाव जगाने, समाज और व्यवस्था के प्रति जिम्मेदारी के साथ आदर्श व्यक्ति और आदर्श समाज बनाने के साथ-साथ पुलिस के साथ मित्रवत संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिले के वरिष्ठ पत्रकार स्व. केशवलाल मेहता की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का 17वां वर्ष है। प्रतियोगिता का उद्घाटन 23 फरवरी को शाम 6 बजे होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा शहर के वीआईपी रोड में सरस्वती विद्यालय के नजदीक हुए हादसे में एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया बताया जा रहा हैं की घायल व्यक्ति गाड़ी चलाते समय नकली रिवाल्वर से फायरिंग कर रहा था बाइक पर फर्राटा भर रहा चालक…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं सहयोग से शासकीय इं.वि.पीजी महाविद्यालय कोरबा में ”युवाओं में विधि शिक्षा एवं जागरूकता” विषय पर गुणवत्ता पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ऑनलाईन माध्यम से तथा कलेक्टर कोरबा श्रीमती…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिले की विशेष संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवाओं के मामले में स्वास्थ विभाग अब किसी प्रकार की रिस्क नहीं लेना चाहता। इसलिए इस वर्ग के लोगों की स्वास्थ्य जांच से लेकर उपचार के मामले में सरकारी जिला अस्पताल में विशेष तौर पर हेल्प…
 22 February 2022
बिलासपुर । नगर निगम कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी ने अमृत मिशन योजना के तहत निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में 4680 किलो लीटर के एमबीआर को छोड़कर सारे कार्य मई तक पूरा करने के निर्देश दिए। कमिश्नर अजय त्रिपाठी आज बिरकोना स्थित निर्माणाधीन वाटर…
 22 February 2022
बिलासपुर । सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंडरभठा  में मामूली विवाद में दिव्यांग पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है,पूरा मामला ग्राम पंडरभठा का है जहां गांव में ही रहने वाले रज्जू यादव और उसकी पत्नी छुन्नी…
Advt.