बिटकॉइन सार्वज‎निक उच्च स्तर से 30 फीसदी सस्ता

Updated on 14-03-2022 08:53 PM

मुंबई सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को क्रिप्टोकरेंसी बाजार में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। आंकड़ों के अनुसार दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत एक फीसदी की गिरावट के देखी जा रही है। वहीं इथेरियम की कीमत में भी गिरावट देखने को मिल रही है। जबकि डॉगकोइन, टेरा, कार्डानो के दाम में तेजी का महौल बना हुआ है। गौरतलब हैकि यूक्रेन-रूस संघर्ष की वजह से क्रिप्टोकरेंसी के दाम गिरावट देखने को मिली है।

बिटकॉइन की कीमत सोमवार को 39,000 डॉलर के स्तर से नीचे रही क्योंकि डिजिटल टोकन एक फीसदी कम होकर 38,605 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। दुनिया की सबसे लोकप्रिय और सबसे बड़ी क्रिप्टोक्यूरेंसी 2022 में अब तक लगभग 18 फीसदी नीचे है। यह पिछले साल नवंबर में अपने 69,000 डॉलर के रिकॉर्ड हाई से लगभग 30 फीसदी दूर है।

इस बीच ग्लोबल क्रिप्टोक्यूरेंसी बाजार पूंजीकरण 1.8 ट्रिलियन डॉलर पर है। बीते 24 घंटे में एक फीसदी से ज्यादा कम हुआ है। दूसरी ओर इथेरियम क्रिप्टोकरेंसी भी 0.6 फीसदी गिरकर 2,570 डॉलर हो गई। हालांकि, डॉगकोइन की कीमत मामूली रूप से बढ़कर 0.11 डॉलर हो गई, जबकि शीबा इनु एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 0.000022 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

अन्य डिजिटल टोकन का प्रदर्शन भी मिलाजुला था। एवालांशे, पॉलीगॉन, लिटकोइन, स्टेलर, एक्सआरपी, यूनिस्वैप, सोलाना, पॉलीगॉन, पोलकाडॉट गिरावट के साथ के साथ कारोबार कर रहे थे। हालांकि, टेरा, कार्डानो पिछले 24 घंटों में इजाफा देखने को मिला है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
Advt.