बिलासपुर का सबसे पुराना गवर्नमेंट स्कूल उत्कृष्ट हिंदी मीडियम में बदलेगा

Updated on 20-02-2022 05:35 PM

बिलासपुर नए सत्र से बिलासपुर की गांधी प्रतिमा के सामने स्थित शासकीय बहुद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शाला बन जाएगी। यहां पढ़ाई का पैटर्न भी बदल जाएगा। शिक्षा अधिकारी के कौशिक ने मीडियान्तर को बताया कि जिस तरह स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का पैटर्न बदला है उसी तरह हिंदी माध्यम शालाओं को भी उन्नत किया जा रहा है .

 इसके लिए शिक्षा विभाग ने कुल 32 स्कूलों का चयन किया है जिसमें बिलासपुर की शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला शामिल है . इन स्कूलों का इंफ्रास्ट्रक्चर अब अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की तरह हो जाएगा जिसमें नए फर्नीचर, उन्नत लाइब्रेरी और अत्याधुनिक लैब तैयार किए जाएंगे . बच्चों के लिए इंडोर खेलों की व्यवस्था भी की जाएगी . उत्कृष्ट स्कूलों का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी . स्कूल के संचालन का जिम्मा जिला कलेक्टर का होगा .

शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रत्येक जिला मुख्यालय के प्रमुख शासकीय स्कूल को उत्कृष्ट बनाने के लिए चयनित किया गया है . रायगढ़ में सरदार वल्लभभाई पटेल शाला, कोरबा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जांजगीर में शासकीय बहुउद्देशीय शाला, खोखरा भाटा हाईस्कूल सक्ती, शासकीय शाला पेंड्रा. बीआरसी स्कूल मुंगेली, स्वामी करपात्री शाला कवर्धा, आदर्श बालक शाला सूरजपुर, बालक शाला बलरामपुर, बालक शाला जशपुर सहित 32 स्कूलों का चयन किया गया है . नए सत्र से इन स्कूलों में उच्च स्तर की शिक्षा दी जाएगी।

बिलासपुर की शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला के प्राचार्य श्री गौरहा ने बताया कि नई योजना के अनुसार स्कूल का इंफ्रास्ट्रक्चर बदलेगा इसलिए शिक्षकों की सहमति और असहमति ली जा रही है . उन्होंने बताया कि गवर्नमेंट मल्टीपर्पज स्कूल 1910 में बना था . इस स्कूल में वृहद् मध्यप्रदेश और उसके बाद छत्तीसगढ़ के बहुत से उच्च अधिकारी अध्ययन प्राप्त कर चुके हैं।

गवर्नमेंट स्कूल के पुराने छात्र और शाला विकास समिति के अध्यक्ष रहे दीपक लाडीकर ने बताया कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य सचिव आरपी मंडल और शहीद पुलिस अधिकारी विनोद चौबे सहित अनेक उच्च अधिकारी, डॉक्टर, इंजीनियर इसी स्कूल के छात्र रहे हैं .


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
कोरबा  छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल बुधवार 23 फरवरी को दोपहर 01 बजे नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र-25 के अंतर्गत बुधवारी बाईपास कुआभट्ठा में सिद्धिविनायक मंदिर के पास विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन मुख्य…
 23 February 2022
कोरबा  मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल से मरीजों का अनावश्यक रेफरल रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में मरीजों के रेफरल रोकने आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने मरीजों के अनावश्यक…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिले में विद्यार्थियों को पुलिस के साथ जोड़कर देश सेवा का भाव जगाने, समाज और व्यवस्था के प्रति जिम्मेदारी के साथ आदर्श व्यक्ति और आदर्श समाज बनाने के साथ-साथ पुलिस के साथ मित्रवत संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिले के वरिष्ठ पत्रकार स्व. केशवलाल मेहता की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का 17वां वर्ष है। प्रतियोगिता का उद्घाटन 23 फरवरी को शाम 6 बजे होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा शहर के वीआईपी रोड में सरस्वती विद्यालय के नजदीक हुए हादसे में एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया बताया जा रहा हैं की घायल व्यक्ति गाड़ी चलाते समय नकली रिवाल्वर से फायरिंग कर रहा था बाइक पर फर्राटा भर रहा चालक…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं सहयोग से शासकीय इं.वि.पीजी महाविद्यालय कोरबा में ”युवाओं में विधि शिक्षा एवं जागरूकता” विषय पर गुणवत्ता पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ऑनलाईन माध्यम से तथा कलेक्टर कोरबा श्रीमती…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिले की विशेष संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवाओं के मामले में स्वास्थ विभाग अब किसी प्रकार की रिस्क नहीं लेना चाहता। इसलिए इस वर्ग के लोगों की स्वास्थ्य जांच से लेकर उपचार के मामले में सरकारी जिला अस्पताल में विशेष तौर पर हेल्प…
 22 February 2022
बिलासपुर । नगर निगम कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी ने अमृत मिशन योजना के तहत निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में 4680 किलो लीटर के एमबीआर को छोड़कर सारे कार्य मई तक पूरा करने के निर्देश दिए। कमिश्नर अजय त्रिपाठी आज बिरकोना स्थित निर्माणाधीन वाटर…
 22 February 2022
बिलासपुर । सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंडरभठा  में मामूली विवाद में दिव्यांग पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है,पूरा मामला ग्राम पंडरभठा का है जहां गांव में ही रहने वाले रज्जू यादव और उसकी पत्नी छुन्नी…
Advt.