बिलासा कला मंच का आयोजन राष्ट्रीय संगोष्ठी लोक संस्कृति संदर्भ छत्तीसगढ़ और नदियाँ का हुआ आयोजन

Updated on 20-02-2022 05:23 PM

बिलासपुर बिलासा कला मंच के दो दिवसीय बिलासा महोत्सव के पहले दिन राष्ट्रीय संगोष्ठी लोक संस्कृति सन्दर्भ छत्तीसगढ़ और नदियां पर मुख्य आसंदी से बोलते हुए डी एन वाजपेयी कुलपति अटल विश्विद्यालय ने कहा कि इतिहास उठाकर देख लीजिए नदी किनारे ही अनेकों संस्कृति पल्लवित हुई और इन्हीं संस्कृति में लोक संगीत, लोकगीत, लोककथा,लोक परंपरा पनपी जो आज लोक संस्कृति के नाम से जानी गई। अध्यक्षता करते हुए डॉ विनय कुमार पाठक ने इसी बात को आगे बढाते हुए कहा कि पूरा विश्व नदियों के किनारे ही बसा और इसी के अनुरूप छत्तीसगढ़ की पूरी आबादी और बड़े शहर सब नदियों के किनारे ही पनपी।

उत्तर छत्तीसगढ़ में ईब नदी,शंख नदी,मध्य छत्तीसगढ़ में अरपा,शिवनाथ, महानदी,हसदो, केलो,आगर,खारुन,पैरी,सोंढुर आदि नदी तो दक्षिण बस्तर में इंद्रावती, डंकिनी,शंखिनी आदि नदियों के आसपास ही छत्तीसगढिय़ा संस्कृति का विकास हुआ।विषय प्रवर्तन कराते हुए वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अजय पाठक ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग स्वभाव से उत्सवधर्मी हैं उसका एक बड़ा कारण यहां बड़ी संख्या में प्रवाहित नदियों और नीर की उपलब्धता है क्योंकि जहां जल होता है वहीं कल होता है और वहीं सम्पन्नता भी होती है, हमारे तीज त्यौहार ,रीति रिवाज तथा जीवन शैली में यहां प्रवाहित होने वाली अनेकानेक नदियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।विशिष्ट अतिथि डॉ पीसीलाल यादव ने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ में प्रवाहित सभी नदियों के उद्गम से लेकर संगम तक नदियों के किनारे बसे हुए लोगों ने ही अपनी महतारी कहने वाले नदी को प्रदूषित कर रखे हैं, लगातार अवैध उत्खनन से हम सबने नदियों का स्वरूप को बिगाड़ रखा है और इसी से ही हमारी संस्कृति भी बिगड़ रही है।

भू माफिया, जल माफिया, जंगल माफिया, रेत माफिया अब कालिया नाग जैसे नदियों को और संस्कृति को प्रदूषित कर रहे हैं।विशिष्ट अतिथि डॉ गोविंद राम मिरी पूर्व सांसद ने कहा कि बिलासा कला मंच बधाई के पात्र है कि उन्होंने इस विषय पर एक सार्थक गोष्ठी का आयोजन किया। इससे पहले कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए मंच के संस्थापक डॉ सोमनाथ यादव ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते हमें इस वर्ष बिलासा महोत्सव दो दिवसीय करना पड़ा।इस अवसर पर साहित्यकार डॉ राजेश मानस के दो पुस्तकों पीरा ताजमहल के अउ मोर तथा जिनगी के रंग का विमोचन उपस्थित अतिथियों ने किया।

 इस अवसर पर शहर के साहित्यकार और मंच के सदस्य राघवेंद्रधर दीवान,द्वारिका प्रसाद अग्रवाल,डॉ आर डी पटेल,राजेंद्र मौर्य, डॉ सुधाकर बिबे,सनत तिवारी, महेंद्र साहू,डॉ सोमनाथ मुखर्जी,विक्रम सिंह, केवलकृष्ण पाठक,राघवेंद्र दुबे,सुधीर दत्ता,रामेश्वर गुप्ता,अश्विनी पांडे,नरेंद्र कौशिक, यश मिश्रा, हर्ष पांडे,आनंदप्रकाश गुप्ता, विजय गुप्ता,ओमशंकर लिबर्टी, उमेंद् यादव,जावीद अली,चतुर सिंह,थानुराम लसहे, श्रीनिवास कंडाला, सुनील तिवारी, विश्वनाथ राव,धरमवीर साहू,महेंद्र ध्रुव,मनोहर दास मानिकपुरी,गोपाल यादव सहित बहुत लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन मंच के अध्यक्ष महेश श्रीवास और आभार प्रदर्शन राजेन्द्र मौर्य ने किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
कोरबा  छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल बुधवार 23 फरवरी को दोपहर 01 बजे नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र-25 के अंतर्गत बुधवारी बाईपास कुआभट्ठा में सिद्धिविनायक मंदिर के पास विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन मुख्य…
 23 February 2022
कोरबा  मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल से मरीजों का अनावश्यक रेफरल रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में मरीजों के रेफरल रोकने आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने मरीजों के अनावश्यक…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिले में विद्यार्थियों को पुलिस के साथ जोड़कर देश सेवा का भाव जगाने, समाज और व्यवस्था के प्रति जिम्मेदारी के साथ आदर्श व्यक्ति और आदर्श समाज बनाने के साथ-साथ पुलिस के साथ मित्रवत संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिले के वरिष्ठ पत्रकार स्व. केशवलाल मेहता की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का 17वां वर्ष है। प्रतियोगिता का उद्घाटन 23 फरवरी को शाम 6 बजे होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा शहर के वीआईपी रोड में सरस्वती विद्यालय के नजदीक हुए हादसे में एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया बताया जा रहा हैं की घायल व्यक्ति गाड़ी चलाते समय नकली रिवाल्वर से फायरिंग कर रहा था बाइक पर फर्राटा भर रहा चालक…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं सहयोग से शासकीय इं.वि.पीजी महाविद्यालय कोरबा में ”युवाओं में विधि शिक्षा एवं जागरूकता” विषय पर गुणवत्ता पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ऑनलाईन माध्यम से तथा कलेक्टर कोरबा श्रीमती…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिले की विशेष संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवाओं के मामले में स्वास्थ विभाग अब किसी प्रकार की रिस्क नहीं लेना चाहता। इसलिए इस वर्ग के लोगों की स्वास्थ्य जांच से लेकर उपचार के मामले में सरकारी जिला अस्पताल में विशेष तौर पर हेल्प…
 22 February 2022
बिलासपुर । नगर निगम कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी ने अमृत मिशन योजना के तहत निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में 4680 किलो लीटर के एमबीआर को छोड़कर सारे कार्य मई तक पूरा करने के निर्देश दिए। कमिश्नर अजय त्रिपाठी आज बिरकोना स्थित निर्माणाधीन वाटर…
 22 February 2022
बिलासपुर । सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंडरभठा  में मामूली विवाद में दिव्यांग पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है,पूरा मामला ग्राम पंडरभठा का है जहां गांव में ही रहने वाले रज्जू यादव और उसकी पत्नी छुन्नी…
Advt.