ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की एनटीपीसी कोरबा की एक और पहल

Updated on 22-02-2022 05:04 PM

कोरबा  कोरबा जिले में स्थित एनटीपीसी लिमिटेड सामाजिक कल्याण के हित में निरंतर प्रयास करता आया है। इसी दिशा में एक और सार्थक पहल करते हुए एनटीपीसी कोरबा ने समाज के समग्र विकास के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के लिए 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की। 

         21 फरवरी 2022 से 26 फरवरी 2022 तक तीन गांवों में दो-दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीमती निवेदिता बसु, अध्यक्ष, मैत्री महिला समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मैत्री महिला समिति की अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहीं। प्रशिक्षण कार्यक्रम श्रीमती अलका अग्रवाल और राकेश झा द्वारा संचालित किया गया था। उद्घाटन कार्यक्रम में वार्ड-47 एवं वार्ड-48 के पार्षद श्रीमती पुष्पा देवी कंवर एवं विजय कुमार साहू के साथ ही एल्डरमैन आशीष अग्रवाल मौजूद रहे जिन्होने प्रतिभागियों को प्रेरित किया। 

        उदघाटन कार्यक्रम में जमनीपाली, सुमेधा एवं गोपालपुर गाँव से करीब 20 स्व-सहायता समूहों को प्रशिक्षण दिया गया। स्व-सहायता समूहों को आर्थिक के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों की सामाजिक परिस्थितियों के उत्थान के लिए के लिए अहम माना जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए तीन अलग-अलग गांवों में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमे एसएचजी प्रबंधन, क्षमता निर्माण,आंतरिक उधार, एसएचजी ग्रेडिंग, योग्यता मानचित्रण एवं कन्वर्जेंस जैसे मुद्दों पे बात की जाएगी। 

       अपने वक्तव्य में श्रीमती निवेदिता बसु, अध्यक्ष, मैत्री महिला समिति ने कहा कीस्व-सहायता समूह समाज की उन्नति के प्रयासों का अभिन्न अंग है एवं नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक कदम है। एनटीपीसी और मैत्री महिला समिति की ये अभिलाषा रही है कि हमारे देश कि महिलाएं आगे बढ़ती रहें। हम आशा करते हैं कि ये प्रशिक्षण कार्यक्रम सभी महिलाओं के लिए सार्थक एवं उपयोगी साबित होगा एवं स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों इसका लाभ मिलेगा 

        विदित हो कि एनटीपीसी कोरबा कौशल विकास के लिए नियमित रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता आया है।   


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
कोरबा  छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल बुधवार 23 फरवरी को दोपहर 01 बजे नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र-25 के अंतर्गत बुधवारी बाईपास कुआभट्ठा में सिद्धिविनायक मंदिर के पास विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन मुख्य…
 23 February 2022
कोरबा  मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल से मरीजों का अनावश्यक रेफरल रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में मरीजों के रेफरल रोकने आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने मरीजों के अनावश्यक…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिले में विद्यार्थियों को पुलिस के साथ जोड़कर देश सेवा का भाव जगाने, समाज और व्यवस्था के प्रति जिम्मेदारी के साथ आदर्श व्यक्ति और आदर्श समाज बनाने के साथ-साथ पुलिस के साथ मित्रवत संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिले के वरिष्ठ पत्रकार स्व. केशवलाल मेहता की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का 17वां वर्ष है। प्रतियोगिता का उद्घाटन 23 फरवरी को शाम 6 बजे होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा शहर के वीआईपी रोड में सरस्वती विद्यालय के नजदीक हुए हादसे में एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया बताया जा रहा हैं की घायल व्यक्ति गाड़ी चलाते समय नकली रिवाल्वर से फायरिंग कर रहा था बाइक पर फर्राटा भर रहा चालक…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं सहयोग से शासकीय इं.वि.पीजी महाविद्यालय कोरबा में ”युवाओं में विधि शिक्षा एवं जागरूकता” विषय पर गुणवत्ता पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ऑनलाईन माध्यम से तथा कलेक्टर कोरबा श्रीमती…
 23 February 2022
कोरबा  कोरबा जिले की विशेष संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवाओं के मामले में स्वास्थ विभाग अब किसी प्रकार की रिस्क नहीं लेना चाहता। इसलिए इस वर्ग के लोगों की स्वास्थ्य जांच से लेकर उपचार के मामले में सरकारी जिला अस्पताल में विशेष तौर पर हेल्प…
 22 February 2022
बिलासपुर । नगर निगम कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी ने अमृत मिशन योजना के तहत निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में 4680 किलो लीटर के एमबीआर को छोड़कर सारे कार्य मई तक पूरा करने के निर्देश दिए। कमिश्नर अजय त्रिपाठी आज बिरकोना स्थित निर्माणाधीन वाटर…
 22 February 2022
बिलासपुर । सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंडरभठा  में मामूली विवाद में दिव्यांग पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है,पूरा मामला ग्राम पंडरभठा का है जहां गांव में ही रहने वाले रज्जू यादव और उसकी पत्नी छुन्नी…
Advt.