ह्यूंदै वेन्यू के साथ क्रेटा का भी फेसलिफ्ट मॉडल होगा लॉन्च

Updated on 10-03-2022 06:15 PM

नई दिल्ली ह्यूंदै वेन्यू के साथ क्रेटा का भी फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च होने जा रहा है। जानकारों की माने तो यह अगले एक-दो महीने में लांच हो जाएगी। मारुति सुजुकी की तरह ही ह्यूंदै मोटर्स भी अपनी पॉपुलर कारों को अपडेट कर रही है। 2022 ह्यूंदै क्रेटा तो अगले एक-दो महीने में लॉन्च हो जाएगी।

सबसे खास बात यह है कि इसमें बेहतर लुक के साथ ही अडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम  के साथ ही ढेर सारे नए स्टैंडर्ड और सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलेंगे।

 दरअसल, हाल के दिनों में कई एसयूवी को एडीएएस के साथ पेश किया गया है, जिनसे ड्राइविंग के वक्त काफी सहूलियत मिलती है। साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै मोटर्स इस साल अपनी कई पॉपुलर एसयूवी को अदास के साथ पेश करने वाली है। बीते दिनों कंपनी ने न्यू जनरेशन ह्यूंदै टूकसन को अडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम के साथ पेश किया और अब आने वाले महीनों में 2022 ह्यूंदै क्रेटा फेसलिफ्ट, ह्यूंदै अल्कजार और नई ह्यूंदै वरना भी एडीएएस के साथ आएगी।

अपकमिंग क्रेटा फेसलिफ्ट के फ्रंट और रियर में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। 2022 ह्यूंदै क्रेटा फेसलिफ् की संभावित खूबियों की बात करें तो इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो डीजल जैसे इंजन ऑप्शंस मिलेंगे।

इसके साथ ही नई क्रेटा में 360 डिग्री कैमरा, ईएससी, अपडेटेड ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी के साथ ही अडेप्टिप क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट वॉर्निंग, लेन कीप असिस्ट जैसे लेवल 2 ऑटोनोमस ड्राइविंग असिस्टेंस और 6 एयरबैग्स समेत ढेर सारी खूबियां देखने को मिलेगी। मौजूदा क्रेटा को भारत में 10.23 लाख रुपये से लेकर 17.94 लाख रुपये तक पेश किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
Advt.