मुंबई । पीरामल फार्मा ने कहा कि उसके उपभोक्ता उत्पाद खंड ने अपने ब्रांड टेटमोसोल के लिए प्रचार-प्रसार के लिए बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के साथ अनुबंध किया है। टेटमोसोल औषधियुक्त साबुन है, जो त्वचा की देखभाल कर उस संक्रमण से बचाता है। इसका इस्तेमाल उपचार के लिए किया जाता है। पीरामल फार्मा ने कहा कि वह टेटमोसोल डस्टिंग पॉउडर भी बाजार में उतारकर ब्रांड को मजबूत कर रही है, उसी के अनुरूप प्रचार-प्रसार के लिए निवेश बढ़ा रही है।
पीरामल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (उपभोक्ता उत्पाद खंड) नीतीश बजाज ने कहा, हम वृद्धि के नए चरण में प्रवेश कर रहे हैं। हमें खुशी है कि अजय देवगन टेटमोसोल का प्रचार-प्रचार कर हमारी पहुंच बढ़ाएंगे। उन्होंने बताया कि कंपनी ने दो नए उत्पादों की पेशकश की है जो हैं टेटमोसोल डस्टिंग पॉउडर तथा टेटमोसोल प्लस क्रीम हैं।