जयपुर की पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में शनिवार सुबह सेकंड ईयर की स्टूडेंट यशस्वी ने छठी मंजिल से छलांग लगा दी।
जानकारी के अनुसार स्टूडेंट जयपुर के गुर्जर की थड़ी इलाके के प्रेम नगर की रहने वाली है। घटना सुबह करीब 10 बजे की है।
हादसे के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आसपास का एरिया खाली कराकर बच्चों की छुट्टी कर दी। शिवदासपुरा थाना पुलिस के अनुसार घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
ASI दयाराम गुर्जर ने बताया कि छात्रा को महात्मा गांधी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल में करीब एक साल पहले 4th क्लास की स्टूडेंट ने भी बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड कर लिया था। परिवार ने स्कूल प्रबंधन पर सबूत मिटाने सहित कई आरोप लगाए थे।