• गौरवखरे निवाड़ी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार,

वोट बचाओ देश बचाओ अभियान

बैठक विधानसभा प्रभारी श्री जयकिशन मांझी जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई।

बैठक में,1 नवंबर को दिल्ली में एल ओ पी लीडर आदरणीय श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में रामलीला मैदान में होने वाली विशाल महारैली में प्रतेक ब्लॉक, मंडल पंचायत से कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ओरछा ब्लॉक अध्यक्ष श्री राकेश अहिरवार जी के संयोजन में, निवाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष श्री दीपक बरार जी के संयोजन में, तरीचर कला ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह परमार के संयोजन में बैठक आयोजित की गई।

दिल्ली में

वोट बचाओ देश बचाओ अभियान

महारैली सैकड़ों की संख्या में प्रत्येक ब्लॉक से सहभागिता सुनिश्चित की गई।

बैठक में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश यादव, विधान सभा प्रभारी जयकिशन मांझी, जिला संगठन महासचिव संतोष शर्मा, वरिष्ठ नेता जगदीश तिवारी,पूर्व चैयरमेन ओरछा बलराम यादव, जिला उपाध्यक्ष अनूप बड़ोनिया, आनंद शर्मा, धीरेंद्र खरे, रहीश खान, चिरौंजी लाल यादव,नगर अध्यक्ष रवि दांगी, लक्ष्मण अहिरवार, राज खान,

आदि ओरछा, निवाड़ी और तरीचर कला ब्लॉक की बैठक में कार्यकर्ता शामिल हुए।