विश्व मलेरिया दिवस पर कार्यशाला एवं जागरूकता रैली का आयोजन

Updated on 26-04-2026 02:43 PM

दुर्ग, कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष के विशेष थीम ’मलेरिया को समाप्त करने के लिए प्रेरित अब हम कर सकते है, अब हमे करना ही होगा’ के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्यशाला आयोजित की और जन-जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से आम जन को मादा एनाफिलीस मच्छर से फैलने वाले मलेरिया रोग की उत्पत्ति, बचाव और उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, बच्चों और मलेरिया के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों जैसे प्रवासी और सीमावर्ती समुदायों को जागरूक करने पर जोर दिया गया। मच्छर जनित रोगों के नियंत्रण हेतु कड़े निर्देश जारी किए गए। इसके तहत कूलर, गमले, टायर और जल भराव वाले क्षेत्रों में टेमिफास व मेलाथियान जैसी कीटनाशक दवाओं के छिड़काव से लार्वा विनिष्टीकरण सुनिश्चित करने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि जहाँ मादा एनाफिलीस से मलेरिया होता है, वहीं मादा क्यूलेक्स के काटने से हाथीपांव (फाईलेरिया) और मादा एडिस मच्छर से डेंगू जैसी गंभीर बीमारियाँ फैलती हैं। इस अभियान को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए मितानीनों को नारा लेखन और ग्राम स्वास्थ्य समितियों को बैठकें आयोजित कर व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया है, ताकि समुदाय को मच्छरदानी के उपयोग और स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.