11 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, सहायक ग्रेड-02 और सहायक ग्रेड-03 में हुआ प्रमोशन

Updated on 08-09-2026 01:07 PM

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है।

7 सहायक ग्रेड-03 का सहायक ग्रेड-02 में प्रमोशन : 

कार्यालय कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग में कार्यरत 7 सहायक ग्रेड-03 को सहायक ग्रेड-02 के पद पर पदोन्नत किया गया है। वेतन पुनरीक्षित मैट्रिक्स लेवल-6 (वेतन बैंड 5200-20200, ग्रेड पे 2400) में पदोन्नति दी गई है।

पदोन्नत होने वाले कर्मचारी में सूरज प्रसाद सोनी, वर्षा राजपूत, ईश्वरदास वैष्णव, दिनेश कुमार पटेल, सुमन पाण्डे, तुलसी राम देवांगन एवं विनोद राऊतिया शामिल हैं।

4 भृत्यों को मिला सहायक ग्रेड-03 का प्रमोशन : 

इसी प्रकार विभागीय पदोन्नति समिति द्वारा 4 भृत्यों को सहायक ग्रेड-03 के पद पर पदोन्नति दी गई है। इन्हें वेतन पुनरीक्षित मैट्रिक्स लेवल-4 (वेतन बैंड 5200-20200, ग्रेड पे 1900) में पदोन्नत किया गया है।

पदोन्नत होने वाले कर्मचारी में  अनंत कुमार, कृष्ण कुमार डहरिया, परमानंद यादव एवं राहुल कुर्रे हैं। इन सभी 11 कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है। कलेक्टर ने पदोन्नत  कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं, सेवा, समर्पण और निष्ठा से दायित्व निर्वहन करने कहा कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज पदोन्नत हुए 11 कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि पदोन्नति शासन द्वारा आपके कार्य, सेवा और वरिष्ठता का सम्मान है। उन्होंने सभी पदोन्नत कर्मचारियों से कहा कि नवीन पद की नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी सेवा, समर्पण, निष्ठा और ईमानदारी के साथ करें। शासकीय कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, ताकि आम नागरिकों को योजनाओं का लाभ सुगमता से मिल सके।

कलेक्टर ने कहा कि राजस्व विभाग सीधे जनता से जुड़ा हुआ विभाग है, इसलिए विनम्र व्यवहार और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना आवश्यक है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी इस आदेश से कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों ने शासन के इस निर्णय का स्वागत किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
 08 September 2026
धमतरी। खाद्य कारोबार के क्षेत्र में स्वच्छता, गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, जिला धमतरी द्वारा स्ट्रीट फूड वेंडर्स एवं पथ…
Advt.