समग्र शिक्षा अंतर्गत सीडब्ल्यूएसएन के 9 दृष्टिबाधित छात्रों को मोबाइल व मोबाइल किट प्रदान किया गया

Updated on 24-06-2026 12:18 PM

गरियाबंद। समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले के विशेष जरूरतमंद बच्चे (सीडब्ल्यूएसएन) 9 दृष्टिबाधित छात्रों को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल एवं मोबाइल किट वितरित किए गए। कलेक्टर बीएस उइके ने विद्यार्थियों को मोबाइल एवं मोबाइल किट प्रदान किया।

इस अवसर पर कलेक्टर उइके ने विद्यार्थियों को मोबाइल के माध्यम से अध्ययन करने, डिजिटल शैक्षणिक सामग्री का उपयोग करने तथा तकनीक का लाभ उठाकर अपने शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक शिक्षा को सरल बना रही है तथा दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण सहायक माध्यम होगी। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल एवं मोबाइल किट के माध्यम से छात्र ऑडियो पुस्तकें, डिजिटल अध्ययन सामग्री तथा विभिन्न ऑनलाइन शैक्षणिक संसाधनों का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इससे दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ने और आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे, जिला मिशन समन्वयक शिवेश शुक्ला, एपीसी योगेश पटेल समस्त बीआरपी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। मोबाइल एवं मोबाइल किट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को इसके प्रभावी उपयोग तथा दृष्टिबाधित-अनुकूल सुविधाओं की जानकारी देने हेतु विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.