मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, गूंजी शहनाइयां और हुई पुष्प वर्षा

Updated on 09-05-2026 11:59 AM

सूरजपुर। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के हाथ पीले करने की पवित्र भावना के साथ शुरू की गई मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत जिले में आयोजित भव्य सामूहिक विवाह समारोह में 100 जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर अपने नवजीवन की मंगलमय यात्रा पर निकल पड़े। पूरे विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुए इस गरिमामय आयोजन में मंत्रोच्चार के बीच फेरे, सिंदूरदान एवं वरमाला की रस्में पूरी कराई गईं। समारोह स्थल पर शहनाइयों की गूंज, बैंड-बाजों की धुन एवं पुष्प वर्षा के बीच नवदंपत्तियों ने एक-दूसरे का जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया।

मंत्री रजवाड़े ने नवदंपत्तियों को दी शुभकामनाएं : 

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सभी नवविवाहित जोड़ों को सुखमय एवं समृद्ध दांपत्य जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विवाह जीवन का सबसे पवित्र संस्कार है, जो दो आत्माओं को सात जन्मों के बंधन में बांधता है। उन्होंने बताया कि राज्य शासन द्वारा इस वर्ष दो चरणों में सामूहिक विवाह कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों तक इस कल्याणकारी योजना का लाभ पहुंच सके।

आत्मनिर्भर महिला से सशक्त परिवार और समाज : मंत्री राजवाड़े

मंत्री राजवाड़े ने अपने उद्बोधन में महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल देते हुए कहा कि ‘आत्मनिर्भर महिला, सशक्त परिवार और समृद्ध समाज की आधारशिला है।‘ उन्होंने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर न केवल अपने परिवार को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से मजबूत करती हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण एवं समाज के सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विवाह के पश्चात पारिवारिक दायित्व बढ़ जाते हैं और स्वावलंबी महिलाएं इन जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन कर परिवार को सशक्त एवं सुदृढ़ बनाती हैं। उन्होंने नवदंपत्तियों से शासन की महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

बाल विवाह मुक्त सूरजपुर बनाने की दिलाई शपथ : 

वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को समाज के जरूरतमंद परिवारों के लिए ष्वरदान स्वरूप पहलष् बताते हुए कहा कि यह योजना उन परिवारों के लिए बड़ा सहारा है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटियों का विवाह सम्मानजनक ढंग से नहीं कर पाते। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति विस्तार से जागरूक किया तथा सूरजपुर जिले को ‘बाल विवाह मुक्त जिला‘ बनाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर समारोह में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीण जनों ने हाथ उठाकर बाल विवाह रोकने तथा समाज में व्यापक जागरूकता फैलाने की सामूहिक शपथ ली।

अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा शासन की योजनाओं का लाभ : विधायक मरावी

विधायक भूलन सिंह मरावी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान राज्य शासन ‘अंत्योदय‘ की भावना के साथ कार्य कर रहा है तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का अथक प्रयास निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत है, जिससे बेटियों के सम्मान, सुरक्षा एवं स्वाभिमान को बढ़ावा मिलता है। यह योजना समाज में दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के विरुद्ध भी एक सशक्त संदेश देती है।

नवदंपत्तियों के चेहरे पर खुशी, परिजनों की आंखें भर आईं : 

सामूहिक विवाह समारोह में बंधन में बंधे नवदंपत्तियों के चेहरों पर खुशी एवं संतोष की चमक स्पष्ट दिखाई दी। शासन द्वारा आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में अपनी बेटियों को विदा करते समय कई परिजनों की आंखें भर आईं। नवदंपत्तियों एवं उनके परिजनों ने शासन-प्रशासन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके सपनों को साकार किया है।

ये जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहे उपस्थित : 

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक् चंद्रमणि पैकरा, उपाध्यक्ष रेखालाल राजवाड़े, जनपद अध्यक्ष स्वाति सिंह, मुरली मनोहर सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नवदंपत्तियों के परिजन तथा क्षेत्रीय जनसमुदाय उपस्थित रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय जिला प्रशासन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने सुनिश्चित किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.