मधुर संगीत के बजाय एयर अटैक साइरन के बीच यूक्रेनी जोड़े ने रचाई शादी

Updated on 26-02-2022 08:17 PM

कीव यूक्रेन में रूस के हमले के बीच एक युगल शादी के मधुर संगीत के बजाय एयर अटैक साइरन के बीच दाम्पत्य सूत्र में बंध गए। गुरुवार को जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया तब पूरे देश में अफरा-तफरी मच गई। हर शख्स अपनी जान बचाने के लिए भागने लगा लेकिन यारिना अरीवा और सियावातोस्लाव फुर्सिन ने आसमान में मंडराते विमानों के बीच एक-दूसरे से शादी करने का फैसला लिया।

कीव स्थित सेंट माइकल्स मोनास्ट्री में शादी करने वाली अरीवा ने कहा, 'यह बहुत भयावह था।' एयर अटैक साइरन के बीच शादी के बाद अरीवा ने कहा कि यह आपकी जिंदगी का सबसे खुशनुमा पल होता है लेकिन जब आप बाहर जाते हैं तो आपको साइरन सुनाई पड़ते हैं। इस जोड़े ने अपनी शादी के लिए 6 मई का दिन तय किया था। उन्होंने बताया कि हमने नदी के किनारे एक रेस्तरां की छत पर इसका जश्न मनाने का सोचा था।

21 वर्षीय अरीवा का सपना अपनी शादी को खूबसूरत लाइट्स और अपने साथी के साथ बेहद खास बनाने का था। लेकिन गुरुवार को जब पुतिन ने रूस पर सैन्य अभियान का आदेश दिया तब उनके सारे सपने चूर-चूर हो गए। इसके कुछ देर बाद सुबह होने से पहले ही रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन और देश के अलग-अलग हिस्सों में मिसाइलें दागना शुरू कर दिया।  धीरे-धीरे हमले की आग पूरे देश में फैल गई जिसकी आंच आज दूसरे दिन राजधानी कीव तक पहुंचती दिख रही है। इस जोड़े की मुलाकात अक्टूबर 2019 में कीव में एक प्रदर्शन के दौरान हुई थी।

तनाव के माहौल के बीच इन्होंने शादी का फैसला इसलिए लिया क्योंकि इन्हें नहीं पता था इनका आने वाला कल कैसा होगा, ये लोग साथ होंगे भी नहीं। अरीवा ने कहा कि स्थिति बहुत मुश्किल है। हम अपनी धरती के लिए लड़ेंगे।  हम मर भी सकते हैं और इसलिए मरने से पहले हम 'एक' होना चाहते थे। शादी के बाद यह कपल सेना की मदद करने के लिए स्थानीय डिफेंस सेंटर पहुंच गया है।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
 05 March 2026
दोहा: कतर में ईरानी बॉम्बर्स को अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने से ठीक दो मिनट पहले मार गिराया गया। सीएनएन ने जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से इस ऑपरेशन के…
 05 March 2026
दोहा: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में यूएस आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की कोशिश खाड़ी देशों में बने अमेरिकी…
 05 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले के बाद पश्चिम एशिया के बड़े हिस्से में अस्थिरता है। अरब जगत में बढ़ती टेंशन रूस के…
 05 March 2026
ओटावा: कनाडा के विंडसर में मंगलवार रात को नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 45 साल की पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी खालिस्तानियों के खिलाफ…
Advt.