ईरान ने अमेरिका को 'अंधा' किया, कतर में उड़ाया खाड़ी का सबसे बड़ा अमेरिकी रडार, 1.1 अरब डॉलर है कीमत

Updated on 05-03-2026 02:23 PM
दोहा: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में यूएस आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की कोशिश खाड़ी देशों में बने अमेरिकी सैन्य ठिकानों को अस्थिर करना है। अपनी इस रणनीति में ईरान को अहम कामयाबी मिलती दिखी है। ईरान ने कथित तौर पर कतर स्थित अमेरिकी बेस पर अरबों डॉलर की कीमत वाले और क्षेत्र के सबसे बड़े रडार को तबाह किया है। सैटेलाइट तस्वीरों से बेस को भारी नुकसान की बात सामने आई है।

ईरान के वन-वे अटैक ड्रोन या दूसरी प्रोजेक्टाइल ने कतर स्थित अमेरिकी स्पेस फोर्स के AN/FPS-132 (ब्लॉक 5) बैलिस्टिक मिसाइल अर्ली वार्निंग रडार सिस्टम को नुकसान पहुंचाया है। इससे अमेरिका का सिर्फ सैन्य नुकसान ही नहीं हुआ है बल्कि आर्थिक तौर पर भी उसे झटका लगा है। ईरानी हमले में तबाह हुए अमेरिकी रडार की कीमत 1.1 अरब डॉलर है।


पश्चिम एशिया का सबसे बड़ा रडार नष्ट

कतर में तबाह हुआ रडार इस पूरे क्षेत्र (पश्चिम एशिया) में अमेरिका की ओर से ऑपरेट किया जाने वाला सबसे बड़ा रडार है। इस तरह के रडार दुनिया में सिर्फ छह हैं, जिनमें से एक कतर में लगाया गया था। यह रडार अमेरिकी आर्मी के लिए जरूरी लॉन्ग-रेंज ट्रैकिंग देता है। ईरान हमलों के बीच इसको नुकसान अमेरिकी आर्मी को मुश्किल में डालेगा।
प्लैनेट लैब्स की सैटेलाइट इमेजरी ने अमेरिकी बेस पर रडार को नुकसान की पुष्टि की है। प्लैनेट लैब्स की सैटेलाइट तस्वीरों में बेस के अंदर जले हुए स्थान और आग बुझाने के निशान दिख रहे हैं। अमेरिका का यह रडार इंस्टॉलेशन कतर में अल-खोर (अल उदीद एयर बेस के उत्तर में) के पास है। इस पर रविवार को हमला किया गया था।

आर्मी के लिए रडार की अहमियत

अमेरिका का AN/FPS-132 (ब्लॉक 5) एडवांस्ड अर्ली वार्निंग रडार है। यह लंबी दूरी की मिसाइल डिफेंस के लिए बेहद अहम है, जो थाड और पैट्रियट जैसे एयर सिस्टम को सपोर्ट करता है। इस सिस्टम की ऑपरेशनल रेंज 5,000 किमी है। यह विदेशी इलाके से लॉन्च होने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों को ट्रैक करते हुए इसकी जानकारी दे देता है।

इस रडार को बैलिस्टिक मिसाइलों और हवाई खतरों को ट्रैक करने के लिए डिजाइन किया गया है। रडार से वॉर्निंग मिलने के बाद ही एयर डिफेंस हवाई खतरे को निशाना बनाकर उसे गिराता है। इस रडार को नुकसान से साफ है कि अब ईरान की ओर से दागी जाने वाली मिसाइलों को ट्रैक करने में यूएस आर्मी को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
 05 March 2026
दोहा: कतर में ईरानी बॉम्बर्स को अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने से ठीक दो मिनट पहले मार गिराया गया। सीएनएन ने जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से इस ऑपरेशन के…
 05 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले के बाद पश्चिम एशिया के बड़े हिस्से में अस्थिरता है। अरब जगत में बढ़ती टेंशन रूस के…
 05 March 2026
ओटावा: कनाडा के विंडसर में मंगलवार रात को नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 45 साल की पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी खालिस्तानियों के खिलाफ…
 05 March 2026
दुबई: ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने यूएई में अमेरिकी एयर डिफेंस THAAD पर सफल हमले का दावा किया है। आईआरजीसी ने कहा है कि उसने THAAD की…
 03 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने हथियारों को लेकर एक पोस्ट किया है। उन्होंने ईरान युद्ध के बीच कहा है कि 'यूनाइटेड स्टेट्स के हथियारों का स्टॉक, मीडियम और…
 03 March 2026
रियाद: अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान खाड़ी देशों पर लगातार हमले कर रहा है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया गया है।…
 03 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका ने पहली बार स्वीकार किया है कि ईरान ऑपरेशन उसके लिए मुश्किल हो सकता है। अमेरिकी सेना के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैनियल केन (जनरल डैन)…
 03 March 2026
तेहरान: अमेरिका ने ईरानी नेवी के दो सबसे महत्वपूर्ण बंदर अब्बास नेवल बेस और कोनार्क नेवल बेस पर भीषण हमले किए हैं। अमेरिका और इजरायली हमले के बाद इन दोनों नेवल…
Advt.