यूक्रेन की भारत से अपील, रूस से आपकी अच्छी दोस्ती, हमला रोकने को कहें

Updated on 06-03-2022 08:31 PM

कीव यूक्रेन पर रूस लगातार हमला कर रहा है। नए दौर के प्रतिबंधों की मांग करते हुए यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने भारत से अपील की है कि रूस को इस युद्ध को रोकने के लिए कहे। एक टेलीविज़न संबोधन के दौरान कुलेबा ने रूस पर युद्धविराम समझौतों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही युद्धग्रस्त इलाकों से विदेशी छात्रों और नागरिकों को सुरक्षितनिकालने केलिए फायरिंग बंद करने का आग्रह किया है। 30 वर्षों के लिए यूक्रेन अफ्रीका और एशिया के हजारों छात्रों के लिए एक स्वागत योग्य घर था।

 विदेशी छात्रों के यहां से निकलने के लिए यूक्रेन ने ट्रेनों की व्यवस्था की है हॉटलाइन स्थापित की है। दूतावासों के साथ काम किया है। यूक्रेनी सरकार लगातार उनके लिए काम कर रही है। यूक्रेन के विदेश मंत्री ने दावा किया कि रूस उन देशों की सहानुभूति जीतने की कोशिश कर रहा है जिनके नागरिक यूक्रेन में हैं। उन्होंने कहा कि अगर रूस विदेशी छात्रों के मामले में मदद करता है तो उन सभी को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। उन्होंने कहाकि मैं भारत, चीन और नाइजीरिया की सरकारों से अपील करता हूं कि रूस से फायरिंग को रोकने और नागरिकों को जाने की अनुमति देने की अपील करें।

इसके अलावा कुलेबा ने कहा कि भारत सहित सभी देश जो रूस के साथ विशेष संबंधों में जुड़े हुए हैं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अपील कर सकते हैं कि यह युद्ध सभी के हित के खिलाफ है। उन्होंने यह तर्क दिया कि संघर्ष का अंत सभी देशों के सर्वोत्तम हित में है। भारत यूक्रेन के कृषि उत्पादों के सबसे बड़े उपभोक्ताओं में से एक है। यदि यह युद्ध जारी रहता है तो हमारे लिए नई फसल बोना मुश्किल होगा। वैश्विक और भारतीय खाद्य सुरक्षा के संदर्भ में भी इस युद्ध को रोकना ही सर्वोत्तम हित में है।

उन्होंने आगे आम भारतीयों से युद्ध रोकने की मांग करने के लिए रूस पर दबाव बनाने का आह्वान किया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ऑपरेशन गंगा के तहत 63 उड़ानों से अब तक लगभग 13,300 लोग यूक्रेन से भारत लौटे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में लगभग 2,900 को लेकर 15 उड़ानें उतरी हैं। एक ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहाकि पिछले 24 घंटों में लगभग 2,900 के साथ 15 उड़ानें उतरी हैं। ऑपरेशन गंगा के तहत 63 उड़ानों से अब तक लगभग 13,300 लोग भारत लौटे हैं। अगले 24 घंटे के लिए 13 उड़ानें निर्धारित हैं। उन्होंने कहा कि 21,000 से अधिक लोग यूक्रेन छोड़ चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
 05 March 2026
दोहा: कतर में ईरानी बॉम्बर्स को अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने से ठीक दो मिनट पहले मार गिराया गया। सीएनएन ने जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से इस ऑपरेशन के…
 05 March 2026
दोहा: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में यूएस आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की कोशिश खाड़ी देशों में बने अमेरिकी…
 05 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले के बाद पश्चिम एशिया के बड़े हिस्से में अस्थिरता है। अरब जगत में बढ़ती टेंशन रूस के…
 05 March 2026
ओटावा: कनाडा के विंडसर में मंगलवार रात को नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 45 साल की पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी खालिस्तानियों के खिलाफ…
Advt.