यूक्रेन का दावा- 25 रूसी सैनिकों का सरेंडर, 30 टैंक, 7 एयरक्राफ्ट-6 हेलिकॉप्टर किए ढेर

Updated on 25-02-2022 07:20 PM

कीव।  यूक्रेन की सेना के कमांडर-इन-चीफ वालेरी जालुजनी ने दावा किया है कि उन्होंने रूस की सेना के 30 टैंक तबाह कर 7 एयरक्राफ्ट और 6 हेलिकॉप्टर को मार गिराया है। जालुजनी ने 25 रूसी सैनिकों के यूक्रेन की सेना के सामने सरेंडर करने का भी दावा किया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सेना खेरसॉन को बचाने के लिए लड़ रही है। उत्तरी यूक्रेन में ग्लूखोव और पोबेडा के इलाके में लड़ाई जारी है।

यहां रूसी सेना को रोक दिया गया है। इसके अलावा चेर्निगोव की दिशा में रूस की सेना को बेलौस नदी के किनारे यूक्रेन की सेना ने रोक कर रखा है। इसके अलावा यूक्रेन की सेना डोवझंका, खार्किव, अख्तिरका और सुमी इलाकों की रक्षा कर रही है।

  यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूसी हमले में यूक्रेन के 137 लोगों की मौत हुई और 316 लोग जख्मी हुए हैं। यूक्रेन रूस के खिलाफ जंग लड़ने के लिए सेना को एकजुट कर रहा है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि यूक्रेन को रूस के खिलाफ जंग के मैदान में अकेला छोड़ दिया गया है। युद्ध के हालातों के बीच यूक्रेन की सेना ने अपने नागरिकों को 10 हजार असॉल्ट राइफल भी बांटी हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के सलाहकार मायखाइलो पोडोलीक ने कहा गुरुवार को कहा था कि रूस की सेना ने चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र पर कब्जा कर लिया है। पोडोलीक ने कहा था कि चेर्नोबिल पर रूस का कब्जा यूरोप के देशों के लिए बड़ा खतरा है।

रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच रूस की राजधानी मॉस्को समेत करीब 53 देशों में जंग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। रूस की पुलिस अब तक 1700 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर चुकी है। प्रदर्शन कर रहे लोगों में ज्यादातर ऐसे हैं, जिनका परिवार या रिश्तेदार यूक्रेन में फंसे हुए हैं। ये लोग युद्ध का विरोध करते हुए बातचीत के जरिए मसला सुलझाने की मांग कर रहे हैं। गुरुवार को मॉस्को के पुश्किन चौराहे पर इकट्ठा हुए हजारों लोग हाथ में 'युद्ध नहीं चाहिए' के नारे लिखे हुए बैनर-पोस्टर थे। काफी देर तक चले विरोध-प्रदर्शन के बाद रूस की पुलिस पहुंची और यहां से 900 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ठीक ऐसा ही नजारा रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर में भी देखने को मिला। यहां भी करीब 1000 लोग सड़कों पर उतकर युद्ध का विरोध कर रहे थे। रूसी पुलिस ने यहां से करीब 400 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
 05 March 2026
दोहा: कतर में ईरानी बॉम्बर्स को अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने से ठीक दो मिनट पहले मार गिराया गया। सीएनएन ने जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से इस ऑपरेशन के…
 05 March 2026
दोहा: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में यूएस आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की कोशिश खाड़ी देशों में बने अमेरिकी…
 05 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले के बाद पश्चिम एशिया के बड़े हिस्से में अस्थिरता है। अरब जगत में बढ़ती टेंशन रूस के…
 05 March 2026
ओटावा: कनाडा के विंडसर में मंगलवार रात को नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 45 साल की पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी खालिस्तानियों के खिलाफ…
Advt.