एटीआर मॉड्यूल का प्रशिक्षण सम्पन्न, पंचायतों में ऑनलाइन प्रतिवेदन प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी

Updated on 29-07-2026 12:55 PM

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा रायपुर कार्यालय के अधिकारियों की आठ सदस्यीय दल ने आज जिला पंचायत गरियाबंद के सभाकक्ष में जनपद पंचायत गरियाबंद, फिंगेश्वर, छुरा, मैनपुर एवं देवभोग के पंचायत पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) मॉड्यूल का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। राज्य संपरीक्षा कार्यालय के क्षेत्रीय उपसंचालक  अविनाश तिवारी, सहायक संचालक  कदम सिंह सिदार,  सतीश चौधरी,  सौरभ तिग्गा, ज्येष्ठ संपरीक्षक प्रियंका मरावी, सहायक संपरीक्षक  रोहित दास,  संजीव भगत एवं  फैजान अहमद ने प्रशिक्षण में पंचायत स्तर पर ऑनलाइन प्रतिवेदन प्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं निर्धारित समय पर कैसे किया जाना इसकी विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एटीआर मॉड्यूल के संचालन, ऑनलाइन प्रतिवेदन तैयार करने की प्रक्रिया तथा मॉड्यूल से संबंधित विभिन्न तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं के बारे में बताया गया। साथ ही प्रतिवेदन दर्ज करने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों के संधारण, डेटा की शुद्धता तथा समय-सीमा के भीतर जानकारी अपलोड करने के संबंध में भी विस्तार से समझाया गया।

प्रशिक्षण में मॉड्यूल के माध्यम से कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग, ऑनलाइन रिपोर्टिंग एवं प्रगति की प्रभावी समीक्षा की उपयोगिता पर भी जानकारी दी गई। इस दौरान प्रतिभागियों को मॉड्यूल के संचालन का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया तथा उनकी जिज्ञासाओं एवं तकनीकी समस्याओं का समाधान भी अधिकारियों द्वारा किया गया। अधिकारियों ने बताया कि एटीआर मॉड्यूल के प्रभावी उपयोग से पंचायत स्तर पर कार्यों की प्रगति का समयबद्ध प्रतिवेदन उपलब्ध होगा, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी हो सकेगी। प्रशिक्षण में सभी प्रतिभागियों से मॉड्यूल का नियमित उपयोग करते हुए समय पर ऑनलाइन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने की अपील की गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.