टोयोटा ने पिछले महीने बेचीं 8,745 कारें

Updated on 04-03-2022 06:14 PM

नई दिल्ली जानीमानी कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने फरवरी 2022 में 8,745 कारें बेचीं, जो कि करीब 19 फीसदी की मंथली ग्रोथ के साथ है। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कार सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। जनवरी 2022 में टोयोटा ने कुल 7328 कारें ही बेची थीं।

हालांकि, सालाना ग्रोथ में करीब 38 फीसदी की कमी देखने को मिली है। टोयोटा भारत में ग्लांजा, अर्बन क्रूजर, टोयोटा कैम्री, इनोवा क्रिस्टा और फॉर्च्यूनर जैसी कारें बेचती हैं, जो कि हैचबैक, सेडान और एसयूवी सेगमेंट की हैं।

आज हम आपको टोयोटा इंडिया की फरवरी 2022 सेल्स रिपोर्ट से अवगत कराते हैं। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने साल 2022 के दूसरे महीने फरवरी में कुल 8745 कारें बेचीं। यह आंकड़ा तो ज्यादा नहीं है, लेकिन जनवरी 2022 के मुकाबले 19 फीसदी ज्यादा जरूर है।

 हालांकि, फरवरी में टोयोटा कारों की सालाना बिक्री के आंकड़े देखें तो पिछले साल फरवरी में टोयोटा ने कुल 14,075 कारें बेची थी, जिसका मतलब यह है कि पिछले साल के मुकाबले टोयोटा ने इस साल फरवरी में करीब 38 फीसदी कम कारें बेची हैं। ये सभी डोमेस्टिक मार्केट में टोयोटा की कारों की बिक्री के आंकड़े हैं।

टीकेएम में सेल्स और स्ट्रैटजिक मार्केट के एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट अतुल सूद ने प्रीमियम सेडान न्यू काम्री हायब्रिड को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स पर ग्राहकों के प्रति आभार जताया है।

 आपको बता दें कि टोयोटा इस साल मारुति सुजुकी के साथ पार्टनरशिप में नई एसयूवी पेश करेगी और साथ ही टोयोटा रूमियन जैसी एमपीवी भी लॉन्च करने की तैयारी में है। सबसे पहले तो लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक टोयोटा हाइलक्स रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर अब भारतीय निर्यातकों पर भी पड़ने लगा है। ईरान और इजरायल/अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई के कारण पश्चिम एशिया में कई…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से मिडिल ईस्ट में तनाव पैदा हो गया है। इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है। अगर यह युद्ध लंबे समय…
 06 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में एक दिन की तेजी के बाद आज फिर गिरावट आई है। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 1,000 अंक से ज्यादा गिरावट आई जबकि नेशनल…
 05 March 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक बंद रहने की आशंका पैदा हो गई…
 05 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया का संकट बढ़ता जा रहा है और इसके साथ ही भारत की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। होर्मुज की खाड़ी बंद होने से भारत में तेल और…
Advt.