1044 आंगनबाड़ी केंद्रों में “सशक्त आंगनबाड़ी अभियान“ ला रहा शिक्षा की नई क्रांति

Updated on 07-08-2026 12:36 PM

सुकमा। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ एवं वनांचल जिले सुकमा में नौनिहाल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक अत्यंत सराहनीय एवं नवाचारी पहल की शुरुआत की गई है। कलेक्टर  अमित कुमार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में 11 जून 2026 से “सशक्त आंगनबाड़ी अभियान“ का भव्य आगाज किया गया। प्रशासन की इस दूरदर्शी सोच का मुख्य उद्देश्य 3 से 6 वर्ष के मासूम बच्चों को औपचारिक स्कूली शिक्षा से पहले ही एक सुदृढ़ शैक्षणिक माहौल प्रदान करना है। जिले के 1,044 आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित यह अभियान अब धरातल पर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नई इबारत लिख रहा है।

   अभियान की सबसे विशिष्ट बात प्राथमिक विद्यालयों के प्रशिक्षित शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बेहतरीन समन्वय है। पास के प्राथमिक विद्यालयों से शिक्षक नियमित रूप से केंद्रों में पहुँचकर सप्ताह में 1 घंटे विशेष मॉड्यूल (मॉड्यूल 01 से 11) के तहत गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। यहाँ बच्चों को पारंपरिक तरीके के बजाय खेल-खेल में अक्षर ज्ञान, गिनती, बालगीत, रोचक कहानियां और विभिन्न रचनात्मक माध्यमों से सिखाया जा रहा है। इस सहभागितापूर्ण और आनंदमयी प्रक्रिया से न केवल बच्चों की सीखने में रुचि बढ़ी है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास का भी एक नया संचार देखने को मिल रहा है।

   अभियान के प्रभाव और बच्चों के सीखने के स्तर का सटीक आकलन करने के लिए प्रशासन द्वारा एक सुव्यवस्थित पारदर्शी मूल्यांकन प्रक्रिया बनाई गई है। अगस्त 2026 के प्रथम एवं द्वितीय सप्ताह में कराए गए मॉड्यूल आधारित गतिविधियों का मूल्यांकन त्रिस्तरीय एवं जिला स्तर पर चरणबद्ध रूप से किया जा रहा है। जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी  शिवदास नेताम ने बताया कि गुरुवार, 06 अगस्त 2026 को पंचायत स्तर पर सफलतापूर्वक मूल्यांकन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ से होनहार बच्चों का चयन कर उन्हें आगे के स्तरों के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

   पंचायत स्तर से चयनित प्रति ग्राम पंचायत 5-5 बच्चों का सेक्टर स्तर पर (08 अगस्त), सेक्टर स्तर से चयनित बच्चों का परियोजना स्तर पर (10 अगस्त) और अंततः परियोजना स्तर से चयनित 10-10 प्रतिभाशाली बच्चों का जिला स्तर पर (13 अगस्त) मूल्यांकन व चयन किया जाएगा। सुकमा जिला प्रशासन का यह भागीरथी प्रयास न केवल आंगनबाड़ी केंद्रों के कायाकल्प का प्रतीक बना है, बल्कि इसने ग्रामीण व आदिवासी अंचल के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास के नए द्वार भी खोल दिए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.