संघर्ष से सफलता तक का सफर: सुनीता नरवास का जीवन उन्नत बैकयार्ड मुर्गीपालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

Updated on 13-07-2026 12:58 PM

नारायणपुर। जिले के विकासखण्ड नारायणपुर अंतर्गत ग्राम सहपाल की निवासी श्रीमती सुनिता नरवास का जीवन पहले आर्थिक कठिनाइयों से भरा हुआ था। परिवार की आय का मुख्य स्रोत सीमित कृषि और अनिश्चित मजदूरी थी, जिससे दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करना भी चुनौतीपूर्ण हो जाता था। स्थायी आय का कोई मजबूत साधन न होने के कारण परिवार का भविष्य असुरक्षित दिखाई देता था। इसके बावजूद सुनिता जी अपने परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का संकल्प लेकर निरंतर बेहतर आजीविका के अवसरों की तलाश करती रहीं।

स्व-सहायता समूह से जुड़ाव बना बदलाव की शुरुआत

सुनिता नरवास के जीवन में वास्तविक परिवर्तन तब आया जब उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत संचालित साई बाबा स्व-सहायता समूह की सदस्यता ग्रहण की। समूह की नियमित बैठकों, बचत एवं वित्तीय प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षणों ने उनके आत्मविश्वास को नई दिशा दी। इसी दौरान उन्हें एकीकृत कृषि क्लस्टर परियोजना की जानकारी मिली। परियोजना के अंतर्गत प्राप्त तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और विशेषज्ञों के सहयोग से उन्होंने पारंपरिक आजीविका के स्थान पर आधुनिक एवं वैज्ञानिक पद्धति अपनाने का निर्णय लिया।

उन्नत बैकयार्ड मुर्गीपालन से बढ़ी आय

आईएफसी परियोजना के सहयोग से सुनिता जी ने वैज्ञानिक पद्धति से उन्नत बैकयार्ड मुर्गीपालन प्रारंभ किया। मुर्गियों के संतुलित आहार, नियमित टीकाकरण तथा उचित प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के परिणामस्वरूप उन्हें शुरुआती चरण में ही 15,075 रूपये की शुद्ध आय प्राप्त हुई। इस सफलता ने उनका आत्मविश्वास कई गुना बढ़ा दिया और उन्होंने मुर्गीपालन को अपनी आजीविका का सशक्त एवं स्थायी माध्यम बना लिया।

आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम

आज सुनिता नरवास का परिवार आर्थिक रूप से पहले की तुलना में कहीं अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बन चुका है। वे आईएफसी परियोजना के माध्यम से अपने मुर्गीपालन व्यवसाय का लगातार विस्तार कर रही हैं और आने वाले समय में 20,000 रूपये प्रति माह की नियमित आय अर्जित करने के लक्ष्य के साथ कार्यरत हैं। उनकी सफलता ने न केवल उनके परिवार के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार किया है, बल्कि वे अपने गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं। अब कई महिलाएं उनसे प्रेरित होकर स्व-सहायता समूहों से जुड़ रही हैं और वैज्ञानिक आजीविका गतिविधियों को अपनाने के लिए आगे आ रही हैं।

श्रीमती सुनिता नरवास कहती है कि बिहान योजना और एकीकृत कृषि क्लस्टर (आईएफसी) ने मुझे केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर ही नहीं बनाया, बल्कि समाज में सम्मानपूर्वक जीने का आत्मविश्वास भी दिया है। आज मेरा परिवार सुरक्षित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भविष्य की ओर अग्रसर है। मैं चाहती हूँ कि अधिक से अधिक महिलाएं इस योजना से जुड़कर अपने सपनों को साकार करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.