रात्रिकालीन चौपाल में कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Updated on 30-06-2026 04:38 PM

बीजापुर। जिला प्रशासन की जनसरोकार आधारित पहल के तहत कलेक्टर  विश्वदीप, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता चौबे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मीणा ने ग्राम मट्टी मरका में रात्रिकालीन चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, उनके सुझाव लिए तथा गांव के समग्र विकास, पर्यटन संवर्धन एवं आजीविका के नए अवसरों पर विस्तार से चर्चा की।

चौपाल के दौरान कलेक्टर विश्वदीप ने ग्रामीणों की जीवनशैली, आजीविका के साधनों तथा उनकी दैनिक समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं के साथ बेहतर रोजगार उपलब्ध कराना है, जिससे गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

पर्यटन विकास से खुलेगा रोजगार का नया रास्ता

कलेक्टर ने ग्राम मट्टी मरका की प्राकृतिक सुंदरता एवं सांस्कृतिक विरासत को देखते हुए इसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित किए जाने की योजना साझा की। उन्होंने ग्रामीणों को होम स्टे, इको स्टे एवं इको टूरिज्म जैसी गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इससे स्थानीय युवाओं एवं परिवारों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, आय में वृद्धि होगी तथा ग्रामीण आत्मनिर्भर बन सकेंगे। साथ ही स्थानीय संस्कृति, परंपराओं एवं प्राकृतिक धरोहर का संरक्षण भी सुनिश्चित होगा। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए पर्यटन विकास में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

सिंचाई, चेकडैम और पेयजल की मांग पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश चौपाल में ग्रामीणों ने सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, चेकडैम निर्माण, हैंडपंप स्थापना, तालाबों के गहरीकरण तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास की मांग रखी। इस पर कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक सर्वेक्षण कर शीघ्र प्राक्कलन (एस्टीमेट) तैयार करने तथा आवश्यक स्वीकृति प्राप्त कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छता और पोषण पर दिया विशेष जोर

दौरे के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों के घरों का निरीक्षण कर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को शीघ्र आवास निर्माण पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वच्छता का संदेश देते हुए प्रत्येक परिवार को शौचालय निर्माण एवं उसके नियमित उपयोग के लिए भी जागरूक किया। महिलाओं से संवाद करते हुए कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे पोषण आहार, दलिया एवं अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों का नियमित सेवन करने की सलाह दी। साथ ही गर्भवती एवं धात्री माताओं को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा मितानिन एवं स्वास्थ्य विभाग के संपर्क में बने रहने की अपील की।

किसानों को दी वैज्ञानिक खेती अपनाने की सलाह

कलेक्टर ने किसानों से कृषि गतिविधियों पर चर्चा करते हुए आगामी वर्षा को ध्यान में रखकर समय पर खेती प्रारंभ करने की सलाह दी। उन्होंने किसानों को मक्का, अरहर, उड़द सहित अन्य फसलों का फसल चक्र अपनाने तथा शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। रात्रिकालीन चौपाल के माध्यम से जिला प्रशासन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि शासन ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान, आजीविका संवर्धन तथा गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.