कलेक्टर ने बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

Updated on 12-08-2026 02:02 PM

दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न समितियों के एजेंडावार विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्री सिंह ने बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस विभाग को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बाल देखरेख संस्थाओं के अधीक्षकों को शासन द्वारा निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन एवं नाश्ता उपलब्ध कराने तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रत्येक शनिवार को विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए।

बैठक में बाल देखरेख संस्थाओं में निवासरत आफ्टर केयर के लिए चिन्हांकित पात्र बच्चों के प्रस्ताव संचालनालय को भेजने, बालक कल्याण समिति दुर्ग में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने तथा किशोर न्याय बोर्ड में विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालकों के प्रकरणों की सुनवाई एवं नियमानुसार त्वरित निराकरण के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्री सिंह ने महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के तहत अशासकीय संस्थाओं में आंतरिक शिकायत समिति गठित करने के निर्देश दिए। साथ ही सखी वन स्टॉप सेंटर में दर्ज प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने तथा पीड़ित महिलाओं को तत्काल आश्रय एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, जिला कार्यक्रम अधिकारी  आर.के. जाम्बुलकर, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी  अजय साहू, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के परियोजना समन्वयक, बालक कल्याण समिति दुर्ग के अध्यक्ष एवं सदस्य, शासकीय एवं अशासकीय बाल देखरेख संस्थाओं के अधीक्षक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.