कलेक्टर ने कॉटन गद्दा निर्माण इकाई की स्थापना के लिए प्रशिक्षण कार्य का किया निरीक्षण

Updated on 07-08-2026 12:33 PM

कोण्डागांव। कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने बुधवार को बड़ेकनेरा रोड स्थित कॉटन गद्दा निर्माण इकाई की स्थापना के लिए वहां प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कोंडानार गारमेंट फैक्ट्री से प्राप्त कपड़ों के वेस्ट मटेरियल का उपयोग कर गद्दे एवं तकिए के निर्माण के लिए आवश्यक मशीनरी की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा कार्यस्थल पर सुव्यवस्थित व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि स्थानीय युवाओं एवं महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से चरणबद्ध तरीके से बैच बनाकर प्रशिक्षण प्रदान करें, ताकि उन्हें इस यूनिट से रोजगार प्रदाय किया जा सके। साथ ही डिमांड अनुरूप कार्ययोजना बनाकर कार्य निष्पादन हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने एनसीसी मैदान के समीप निर्माणाधीन मल्टीयूटिलिटी सेंटर का भी अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन अभियंता  शिवम सोनी, लाइवलीहुड महाविद्यालय के प्रभारी अधिकारी  पुनेश्वर वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.