कलेक्टर ने स्कूलपारा मारजूम में केले की उन्नत खेती का किया अवलोकन, किसान जुगल नाग को किया प्रोत्साहित

Updated on 09-07-2026 08:14 PM

दंतेवाड़ा। अपने निरीक्षण भ्रमण के दौरान कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने जिले के दूरस्थ ग्राम स्कूलपारा मारजूम के प्रगतिशील किसान जुगल नाग के खेत का निरीक्षण किया।ज्ञातव्य है कि जुगल नाग द्वारा लगभग 2 एकड़ भूमि में बड़े पैमाने पर केले की खेती की जा रही है, जिसे देखकर कलेक्टर ने उनकी मेहनत, नवाचार और आत्मनिर्भरता की सराहना की। उन्होंने कहा कि पारंपरिक खेती के साथ फलोत्पादन जैसी लाभकारी फसलों को अपनाकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं।

निरीक्षण के दौरान जुगल नाग ने बताया कि उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद खेती को ही आजीविका का माध्यम बनाया। उन्होंने वैज्ञानिक तरीके से केले की खेती शुरू की, जिसका आज उन्हें अच्छा लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि केले की खेती से उन्हें प्रतिवर्ष लगभग डेढ़ लाख रुपये की आय प्राप्त होती है। उनके खेत में तैयार होने वाले केले की बिक्री मुख्य रूप से कटेकल्याण बाजार सहित आसपास के अन्य बाजारों में की जाती है, जिससे उन्हें नियमित आय का स्रोत मिला है।

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने जुगल नाग के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्हें आगे भी आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जुगल नाग जैसे प्रगतिशील किसान अन्य किसानों के लिए प्रेरणा हैं। यदि किसान परंपरागत खेती के साथ उद्यानिकी एवं नकदी फसलों को अपनाएं तो कम भूमि में भी बेहतर उत्पादन और अधिक आय अर्जित की जा सकती है। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को भी ऐसे किसानों को आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि जिले में फलोत्पादन और आयवर्धक कृषि को और अधिक बढ़ावा मिल सके। इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ आशीष डे, तहसीलदार आशा मौर्य सहित फील्ड के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.