जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकानसूचीकरण की कलेक्टर ने की बिंदुवार समीक्षा

Updated on 30-04-2026 12:29 PM

सूरजपुर। जनगणना 2027 के प्रथम चरण - मकानसूचीकरण से संबंधित कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में कलेक्टर एस. जयवर्धन ने जनगणना कार्य से संबंधित समस्त बिंदुओं की विस्तृत बिंदुवार समीक्षा की तथा जिले के समस्त चार्ज अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि जिले में मकानसूचीकरण का कार्य 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक संपादित किया जाएगा।

मकानसूचीकरण ब्लॉक के गठन एवं सीमांकन पर विशेष जोर : 

समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने मकानसूचीकरण ब्लॉक (एचएलबी) के गठन एवं सीमांकन की गुणवत्ता जांच पर विशेष बल दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि एचएलबीसी पोर्टल (गूगल मैप आधारित) पर किसी भी प्रकार का ओवरलैपिंग अथवा ओमिशन नहीं होना चाहिए तथा सभी प्रविष्टियां पूर्ण एवं सटीक रहे।

व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश : 

जनगणना कार्य के संबंध में जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने के निर्देश दिए गए।उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी आदि के माध्यम से एवं नगरीय क्षेत्रों में  वैन व अन्य  माध्यम से जनगणना के महत्व एवं जागरूकता का प्रसार करने के निर्देश दिये । इसके साथ ही कलेक्टर ने निर्देशित किया कि निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार जिले में सार्वजनिक भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर  प्रभावी प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि जनगणना के प्रति आम जनमानस में व्यापक जागरूकता उत्पन्न हो सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.