मासिक समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों की प्रगति पर कलेक्टर ने की विभागवार समीक्षा

Updated on 03-07-2026 03:45 PM

सूरजपुर। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती रेना जमील की अध्यक्षता में सर्व निर्माण विभागों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने विभागवार निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में संचालित सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर, गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए पूर्ण किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्रीमती जमील ने अधूरे स्कूल भवनों सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की और संबंधित विभागों को कार्यों में तत्काल तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों की स्वीकृति और प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए, ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

 बैठक में नगरीय निकाय क्षेत्रों में स्वच्छता शुल्क एवं राजस्व वसूली की स्थिति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने वसूली कार्य में विशेष गंभीरता लाने तथा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मोबाइल मेडिकल यूनिट, निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन, पीएम स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) तथा अधोसंरचना मद अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने अमृत मिशन, सिंगल यूज प्लास्टिक नियंत्रण तथा आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत छात्रावास भवनों की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, विद्युत विभाग, गृह निर्माण मंडल, जल संसाधन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को निर्माण कार्यों में गति लाने, नियमित मॉनिटरिंग करने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.