नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर का कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

Updated on 13-06-2026 11:56 AM

कोण्डागांव। आगामी नीट परीक्षा के सुचारु, पारदर्शी एवं सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना एवं पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने शुक्रवार को जिले के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा के निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित आयोजन तथा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध तथा परीक्षा संचालन से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने परीक्षा के आयोजन के लिए जारी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर किशोर शर्मा, परीक्षा नोडल डिप्टी कलेक्टर रश्मि पोया और पुलिस नोडल डीएसपी रूपेश कुमार सहित पुलिस एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) का आयोजन 21 जून 2026, रविवार को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के लिए दो केंद्र शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं स्वामी सेजेस जामकोटपारा को निर्धारित किया गया है। परीक्षा में जिले के कुल 629 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.