CBI ऊपर वालों को बचा लेती है, पेपर लीक होता नहीं कराया जाता है', खान सर का सनसनीखेज खुलासा!

Updated on 19-05-2026 12:08 PM
पटना: नीट-यूजी पेपर लीक मामला सामने आने के बाद से पटना के चर्चित शिक्षक खान सर लगातार सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इतना ही नहीं, कई मीडिया संस्थान उनका इंटरव्यू लगातार प्रसारित कर रहे हैं। इसी दौरान एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में खान सर ने कई बड़े चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। खान सर ने बता दिया है कि इस पेपर लीक का खेल कैसे होता है। कौन इसके पीछे होता है। आरोपियों के साथ क्या होता है। सीबीआई क्या करती है। खान सर ने कहा कि सीबीआई के बस का नहीं है, पकड़कर रखना, हम आपको गारंटी देते हैं। कहिए, हम आपको लिखकर दे देते हैं। सीबीआई के बस का नहीं है। सीबीआई जिनको पकड़ी है न। बस उसको स्टूडेंट्स को दे दीजिए। देखिए, टॉप तक नहीं निकलवा दिए, तो कहिएगा। पीटना चालू कीजिए, वो अपने ऊपरवाले के बारे में बताएगा। इसको तुम देखो। उसको थूरना चालू कीजिए।


खान सर का खुलासा

खान सर ने एजेंसी पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सीबीआई ऊपर वाले को ही बचा लेगी। जो पकड़ा जाए, उसे स्टूडेंट्स के हवाले कीजिए। देखिएगा, टॉप तक नहीं पहुंच जाए, तो जो कहिए सो। सबकी निगरानी में। ऐसा नहीं है कि हम लोग उसकी जान ले लेंगे। उन लोगों को बचाया जाता है। आप यकीन मानिए, पेपर लीक होता नहीं है। लीक कराया जाता है। जब पेपर लीक कराया जाता है, तब ही डिसाइड हो जाता है कि बलि का बकरा किसे बनाया जाएगा। कोई नॉर्मल बच्चे को पकड़ा जाएगा, उसको कुछ पता ही नहीं है। जिसको सीबीआई उठा कर ले गई है। वो बेचारा मोहरा है। उसको पहले से ही। उसको पता ही नहीं है कि मैटर क्या है नीट का? उसको पैसे दिए गए होंगे। उसे कहा गया होगा कि तुम इस चीज को एक्सेप्ट कर लेना। उसको मार पीट दीजिएगा, तो नहीं बताएगा।

सीबीआई जांच पर सवाल?

खान सर ने आगे कहा कि ये पहले से होता है। सीबीआई को क्या पता। आज हमारे पास गार्जियन आते हैं न। हम लोग बात नहीं कर पाते हैं। इस टाइम पर जो बच्चे आते हैं। हम लोग बात नहीं कर पाते हैं। वो लोग रो रहे हैं। आंख नहीं मिला पाते। अजीब सा लगता है। क्लास में जाने से पहले हिचकिचाहट होती है। बच्चे पूछेंगे, हम क्या जवाब देंगे। हम कोई नेता नहीं हैं, जो झूठे वादे करके चले आएंगे। हम लोग शिक्षक हैं, जो बोलेंगे, वो करना पड़ेगा। कोई जवाब नहीं है, हमारे पास। आरोपी को बचाया जाता है। बचाने के लिए सीबीआई लगाया जाता है। अंग्रेजों का आखिरी चाल क्या था। दिल्ली पुलिस एस्टेब्लिशमेंट एक्ट लाया गया, 1946 में। जो लोग आजादी की लड़ाई में मदद कर रहे हैं, उनको लाकर बर्बाद कर देना। उसी का नाम बदलकर सीबीआई रखा गया है।

जांच एजेंसी की आलोचना

खान सर ने सीबीआई की आलोचना करते हुए कहा कि ये अंग्रेजों का बनाया हुआ एजेंसी है। कहां से आप लोगों का काम करने लगेगा। नीट- यूजी पेपर लीक में चुपचाप लीपा पोती कर देगा। किसी को छह महीना। दो साल की सजा दिला देगा। छह महीना में वो जमानत ले लेगा। मीडिया दिखाएगी, देखिए उसको मुंह ढंक कर लाया गया है। किसको अंदर रखा, क्या किया, कोई मतलब नहीं। छह महीना में आरोपी बाहर आएगा। मीडिया को खबर भी नहीं लगेगी। कोई जमानत पर बाहर आया है। कठोर सजा नहीं होने की वजह से ये ऐसा होता है। हजार दो हजार करोड़ का बिजनेस है। पांच सौ करोड़ से नीचे कमाना नहीं है। दो साल की जगह, तीन साल की सजा दे दो यदि पांच सौ करोड़ रुपये का धंधा है। पांच करोड़ में लोग पांच साल जेल जाने को तैयार है। बेरोजगारी इतना भयानक है। ये तो पांच सौ करोड़ का मामला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
 16 June 2026
बेंगलुरु : कर्नाटक हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि किसी बैंक के पास आधिकारिक निर्देशों में तय सीमा से ज्यादा फंड फ्रीज करने का अधिकार नहीं है। कोर्ट ने…
 16 June 2026
अहमदाबाद: केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून में समय पर दस्तक दी थी। इसके बाद केरल और तमिलनाडु में बारिश की शुरुआत हुई थी लेकिन झमाझम बारिश से पहले ही मॉनसून की…
 16 June 2026
कोलकाता : नॉर्थ कोलकाता के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने भले ही 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) जॉइन कर ली हो, लेकिन उनकी पत्नी और पांच बार की MLA नयना…
 15 June 2026
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार से उड़ान सेवाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन एयरपोर्ट पर कुल आठ उड़ानों का संचालन किया…
 15 June 2026
चेन्नई: मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु की महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। सीएम विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार ने 'कलैगनार महिला अधिकार अनुदान योजना' को जारी रखा…
 15 June 2026
मुंबई : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पूरी…
 15 June 2026
नई दिल्ली/पेरिस/ब्रातिस्लावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो देशों के दौरे के दूसरे फेज में रविवार रात 2:18 बजे स्लोवाकिया पहुंचे। वह यहां 16 जून तक हैं। राजधानी ब्रातिस्लावा में विदेश और…
 15 June 2026
कोलकाता, टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी कोलकाता में ईडी ऑफिस पहुंच गए हैं। ईडी अभिषेक से कैश-फॉर-स्कूल-जॉब स्कैम में पूछताछ की जा रही है। उन्हें 3 जून को नोटिस जारी कर 15…
Advt.