बिहार में गंगा का रौद्र रूपः खतरे के निशान के रिकॉर्ड तोड़े, 2016 जैसी बाढ़ आने का खतरा

Updated on 04-09-2026 03:33 PM
पटनाः बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है, जिससे दीघा और गांधी घाट समेत विभिन्न घाटों और उसके आसपास के इलाकों में बाढ़ का संकट मंडराने लगा है। मरीन ड्राइव यानी जेपी गंगा पथ पर स्थित कृष्णा घाट की सीढ़ियों समेत कई महत्वपूर्ण आधारभूत संरचनाएं पानी की जद में आ चुकी हैं।

आपदा प्रबंधन विभाग ने गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट जारी किया है। पटना में गांधी घाट खतरे से 1.76 मीटर ऊपर जलस्तर रिकॉर्ड किया गया। वहीं दीघा घाट खतरे से 1.68 मीटर ऊपर है।

तटीय और निचले हिस्सों के लोगों की मुश्किलें बढ़ी

हालात 2016 की भीषण बाढ़ जैसे नजर आ रहे हैं। गंगा के इस रौद्र रूप से पूरा दियारा इलाका पानी में डूब गया है और निचले इलाकों में स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। यद्यपि मुख्य शहरी क्षेत्रों में अभी तक पानी नहीं घुसा है, लेकिन तटीय और निचले हिस्सों के लोगों की मुश्किलें चरम पर हैं।

दियारा क्षेत्र से लोग सुरक्षित स्थान पर पलायन

तकरीबन एक दशक बाद आई इस आपदा के कारण दियारा क्षेत्र के निवासी अपने सामान और मवेशियों को साथ लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। इतनी बड़ी आबादी और मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकालना राज्य सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने कई प्रभावित जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

कई अन्य जिलों में भी बाढ़ का खतरा

पटना के अलावा भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद जिले में नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और जोखिम से बचने की अपील की गई है। आपात स्थिति में राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के 1070 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री स्थिति की कर रहे निगरानी

बिहार में बाढ़ की उत्पन्न बाढ़ की स्थिति पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री लगातार नजर रख रहे हैं। गुरुवार को सीएम सम्राट चौधरी ने आज पटना में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं उपमुख्यमंत्री सह-जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने पटना के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बाढ़ प्रभावित जिलों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ही तटबंधों का भी जायजा लिया। विजय चौधरी ने कहा कि भागलपुर जिला बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित है। उन्होंने कहा कि खरीक अंचल के राघोपुर पंचायत में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।

वहीं झारखंड में हुई भारी बारिश के चलते पुनपुन और दरधा नदी के जलस्तर में अत्यधिक बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग के अभियंता स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली, शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में देशभर के 48 स्कूल शिक्षकों को नेशनल टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया। इनमें…
 05 September 2026
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय से मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट कर लिया।पुलिस ने उसे पटियाला हाउस कोर्ट…
 05 September 2026
सुल्तानपुर: जिसका उद्देश्य अडिग हो, उसे असफलताएं रोक नहीं सकतीं- इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है यूपी के सुल्तानपुर में पीपरगांव के रहने वाले सीनियर अंडर ऑफिसर शार्देन्दु तिवारी…
 05 September 2026
 लखनऊ: सहारनपुर में कलेक्‍ट्रेट में बने अवैध मस्जिद को बुलडोजर से ढहाने के बाद विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तगड़ा हमला बोला…
 04 September 2026
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान 6E 225 (VT-NOG) पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट शुक्रवार सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना करीब सुबह 9 बजे…
 04 September 2026
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता के साथ मारपीट मामले में CJP ने आज दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में प्रदर्शन किया था। CJP की मांग थी…
 04 September 2026
नई दिल्ली: इस लड़की ने कम उम्र से भारतीय सेना में जाने का सपना देखा और लगन, हौसले और लगातार कड़ी मेहनत ने उसका यह सपना साकार कर दिया। ये…
 04 September 2026
2024 के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने TMC नेता सोमनाथ डे को गिरफ्तार किया है। सोमनाथ पानिहाटी नगरपालिका के…
 04 September 2026
फुकेट से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट के कैप्टन पायलट का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आया है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, घटना की जांच कर रही एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट…
Advt.