सम्राट चौधरी के कैबिनेट में जाति और इलाके का गणित, NDA की सोशल इंजीनियरिंग का बड़ा दांव

Updated on 08-05-2026 11:47 AM
पटनाः बिहार में सीएम सम्राट चौधरी की अगुवाई में मंत्रिमंडल के विस्तार में एनडीए ने जाति और इलाके की गणित को साधने की कोशिश की है और सोशल इंजीनियरिंग को ध्यान में रखा है। इसे एनडीए की गहरी सामाजिक-राजनीतिक रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। मंत्रिमंडल में शामिल चेहरे से साफ है कि बीजेपी ने जेडीयू, एलजेपी, हम और आरएलएम के साथ मिलकर जातीय और क्षेत्रीय बैलेंस बनाने का प्रयास किया है।

इस तरह से कैबिनेट विस्तार हुआ है कि एक तरफ जहां एनडीए का पारंपरिक वोट बैंक को सुरक्षित रखा जाए और दूसरी ओर उन सोशल ग्रुप में पैठ बनाने का प्रयास है जो आरजेडी और अन्य पार्टियों के वोट बैंक के तौर पर जाने जाते रहे हैं। महिला रिजर्वेशन को लेकर एनडीए मुखर रही है और इस बार बिहार के कैबिनेट विस्तार में पांच महिलाओं को जगह दी गई है।

जातीय समीकरण....


जो मंत्री बने हैं उनमें यादव ब्राह्मण, भूमिहार, वैश्य, निषाद, पासवान, चंद्रवंशी और दलित समूहों को साधने की कोशिश साफ दिखती है। बिहार की सामाजिक संरचना में यादव समुदाय की हिस्सेदारी करीब 14 प्रतिशत मानी जाती है। यादव काफी समय से आरजेडी का मुख्य वोट बैंक है। कैबिनेट में रामकृपाल यादव को जगह देना यादव वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश है। पटना और मध्य बिहार में रामकृपाल यादव का प्रभाव है और इस तरह एनडीए ने एक बड़ा स्टेप लिया है। अति पिछड़ा और गैर यादव पिछड़ों पर भी बीजेपी की नजर है।

रमा निषाद के जरिए निषाद-मल्लाह ग्रुप को संदेश दिया गया है, जो उत्तर बिहार, कोसी आदि इलाके में प्रभावी रहे हैं। चंद्रवंशी-कहार समूह से प्रमोद चंद्रवंशी जैसे नाम कैबिनेट में हैं। लखविंदर पासवान और नंद किशोर राम जैसे नाम दलित और पासवान सामाजिक आधार को मजबूत करने की ओर पहल है। वहीं बीजेपी ने नीतीश मिश्रा और मिथिलेश तिवारी जैसे ब्राह्मण चेहरों के जरिये सवर्ण प्रतिनिधित्व के लिए संतुलन बनाने की कोशिश की है। विजय कुमार सिन्हा भूमिहार समाज का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। दिलीप जायसवाल वैश्यप्नि समाज से आते हैं। बीजेपी ने इस तरह से देखा जाए तो अपने पारंपरिक आधार को भी मद्देनजर रखा है।

जेडीयू में पुरानी सोशल इंजीनियरिंग पर जोर


जदयू के कोटे से अगर मंत्रियों को देखें तो नीतीश कुमार की पुरानी सोशल इंजीनियरिंग को ध्यान में रखा गया है। श्रवण कुमार, मदन सहनी, भगवान सिंह कुशवाहा, बुलो मंडल, शीला मंडल, रत्नेश सदा और जमा खान जैसे नाम कैबिनेट में शामिल किए गए हैं। इस तरह देखा जाए तो जेडीयू कुर्मी, कुशवाहा, अति पिछड़ा, महादलित और पसमांदा मुस्लिम समूहों के बीच अपनी पकड़ बनाए रखना चाहती है।

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की मौजूदगी सिर्फ पारिवारिक उत्तराधिकार का संकेत नहीं है। इसके जरिये कुर्मी वोट बैंक को इमोशनल और पॉलिटिकल तौर पर जोड़े रखने का संकेत है। बुलो मंडल और मदन सहनी गैर-यादव पिछड़े वर्ग से आते हैं और इस तरह पिछड़े वर्ग को इनके जरिये प्रतिनिधित्व दिया गया है। रत्नेश सदा महादलित समुदाय के लिए संदेश हैं। अशोक चौधरी दलित राजनीति में जदयू की हिस्सेदारी में मजबूती पैदा करते हैं। जमा खान का शामिल होना सीमित मुस्लिम प्रतिनिधित्व है लेकिन यह खासकर पसमांदा मुस्लिम समाज के लिए मैसेज है साथ ही सीमांचल के लिए यह संदेश है।

एलजेपी के जरिये पासवान वोट बैंक


लोजपा (रामविलास) से संजय पासवान और संजय सिंह को जगह देकर NDA ने पासवान वोट बैंक को साधा है। चिराग पासवान का मुख्य सामाजिक आधार भी यही है। हम पार्टी से संतोष सुमन के जरिये महादलित समूहों को साधने का प्रयास है। इसके जरिये मध्य विवाह औरंगाबाद, जहानाबाद और दक्षिण बिहार में प्रभाव बनाने का प्रयास है। उपेंद्र कुशवाहा खेमे से दीपक प्रकाश को शामिल करना कुशवाहा-कोइरी वोटों में NDA की पकड़ मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

क्षेत्रीय संतुलन पर भी जोर


बिहार के कैबिनेट विस्तार पर नजर डालें तो जातीय समीकरण के साथ साथ क्षेत्रीय बैलेंस भी बनाने की पूरी कोशिश हुई है। उत्तर बिहार, मिथिलांचल, मगध, सीमांचल, भोजपुर और मध्य बिहार सहित तमाम इलाकों से प्रतिनिधित्व दिया गया है। अलग-अलग क्षेत्रों के नेताओं को कैबिनेट में शामिल किया गया है और एनडीए यह संदेश देने का प्रयास कर रही है कि इलाकाई संतुलन को तरजीह दी गई है और बिहार में नई सरकार में हर वर्ग और हर इलाके की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास हुआ है।

तीन बड़े संदेश


RJD के MY समीकरण में सेंध लगाने के लिए यादव और पसमांदा मुसलमान को जोड़ा गया
EBC, महादलित, पासवान, निषाद, कुशवाहा और गैर-यादव पिछड़ों को कैबिनेट में जगह
सवर्ण और वैश्य जैसे पारंपरिक NDA वोटरों को भी बराबर का सम्मान दिया गया

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली, शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में देशभर के 48 स्कूल शिक्षकों को नेशनल टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया। इनमें…
 05 September 2026
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय से मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट कर लिया।पुलिस ने उसे पटियाला हाउस कोर्ट…
 05 September 2026
सुल्तानपुर: जिसका उद्देश्य अडिग हो, उसे असफलताएं रोक नहीं सकतीं- इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है यूपी के सुल्तानपुर में पीपरगांव के रहने वाले सीनियर अंडर ऑफिसर शार्देन्दु तिवारी…
 05 September 2026
 लखनऊ: सहारनपुर में कलेक्‍ट्रेट में बने अवैध मस्जिद को बुलडोजर से ढहाने के बाद विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तगड़ा हमला बोला…
 04 September 2026
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान 6E 225 (VT-NOG) पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट शुक्रवार सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना करीब सुबह 9 बजे…
 04 September 2026
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता के साथ मारपीट मामले में CJP ने आज दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में प्रदर्शन किया था। CJP की मांग थी…
 04 September 2026
पटनाः बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है, जिससे दीघा और गांधी घाट समेत विभिन्न घाटों और उसके आसपास के इलाकों…
 04 September 2026
नई दिल्ली: इस लड़की ने कम उम्र से भारतीय सेना में जाने का सपना देखा और लगन, हौसले और लगातार कड़ी मेहनत ने उसका यह सपना साकार कर दिया। ये…
 04 September 2026
2024 के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने TMC नेता सोमनाथ डे को गिरफ्तार किया है। सोमनाथ पानिहाटी नगरपालिका के…
Advt.