स्वामी आत्मानंद विद्यालय नैमेड़ में पूर्व नौसेना अधिकारी रणवीर सिंह भदौरिया का जन्मदिन मनाया गया

Updated on 27-07-2026 03:08 PM

बीजापुर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नैमेड़ में भूतपूर्व भारतीय नौसेना पेटी ऑफिसर  रणवीर सिंह भदौरिया के जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोज, स्कूल कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विकासखंड शिक्षा अधिकारी  नागेश्वर निषाद तथा अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य डॉ. ओमेश्वरी देवांगन ने की। इस अवसर पर उप प्राचार्य  सोमेंद्र सिंह भदौरिया, ग्राम सरपंच श्रीमती ललिता ओयाम, उपसरपंच  दीपक कोरसा, पालकगण, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं विद्यार्थियों की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ। इसके बाद स्कूल कैबिनेट के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। प्राचार्य डॉ. ओमेश्वरी देवांगन एवं बीईओ  नागेश्वर निषाद ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर पूर्व नौसेना अधिकारी  रणवीर सिंह भदौरिया के जीवन, सैन्य सेवा और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों ने उनके प्रेरणादायी अनुभवों को गंभीरता से सुना और उनसे राष्ट्रभक्ति एवं अनुशासन का संदेश ग्रहण किया।

 रणवीर सिंह भदौरिया ने वर्ष 1961 में मात्र 16 वर्ष की आयु में भारतीय नौसेना में भर्ती होकर अपनी सेवा प्रारंभ की। सेवा अवधि के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें तीन पदोन्नतियां प्राप्त हुईं। उन्होंने 1965 के भारत-पाक युद्ध तथा 1971 के भारत-पाक (बांग्लादेश मुक्ति) युद्ध में वीर सैनिक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय नौसेना में लगभग 11 वर्षों की सेवा के दौरान उन्हें 20 से अधिक प्रशंसा-पत्र एवं अनेक वीरता एवं सेवा पदक प्राप्त हुए। भारत सरकार ने उन्हें नववर्ष दीर्घ सेवा मेडल से भी सम्मानित किया। अपने सैन्य जीवन में उन्होंने रूस, अदन की खाड़ी, इथोपिया, मताडी, डी. कांगो और बेल्जियम सहित विभिन्न देशों में सेवाएं दीं। वर्ष 1967 से 1970 तक वे रूस में नौसेना अधिकारी के रूप में पदस्थ रहे, जहां पनडुब्बी परीक्षण के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें रक्षा मंत्रालय, रूस द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।

सेवानिवृत्ति के बाद वे अपने पैतृक गांव नैमेड़ लौटे और खेती-किसानी के साथ समाजसेवा में सक्रिय रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार आवाज उठाई तथा युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती होकर राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में  रणवीर सिंह भदौरिया का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। उनके परिजन एवं उपस्थित सभी लोगों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत 214वीं बटालियन के सहयोग से विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इसके पश्चात आयोजित न्योता भोज में सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.