शिक्षक बन कलेक्टर ने पढ़ाया भौतिकी का पाठ, विद्यार्थियों से संवाद कर दिया परिश्रम कर आगे बढ़ने का ज्ञान

Updated on 06-08-2026 01:07 PM

कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, अधोसंरचना, निर्माणाधीन कार्यों तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का व्यापक अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर अध्ययन-अध्यापन की स्थिति देखी। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से चर्चा की और शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

विद्यालय पहुंचते ही कलेक्टर ने कक्षा 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई, पसंदीदा विषय, परीक्षा की तैयारी, पिछले वर्ष के परीक्षा परिणाम तथा विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने उन्हें नियमित अध्ययन, अनुशासन और समय के सदुपयोग का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनता है, इसलिए पूरे मनोयोग और आत्मविश्वास के साथ तैयारी करें।

संवाद के दौरान कलेक्टर स्वयं शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों को भौतिक विज्ञान पढ़ाते हुए भौतिक मात्रक, सदिश एवं अदिश राशियां, चाल, समय, दूरी तथा विस्थापन जैसे विषयों को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया। उनकी सहज शिक्षण शैली से विद्यार्थी उत्साहित नजर आए और उन्होंने विषय से जुड़े प्रश्नों का भी समाधान किया।

कलेक्टर ने विद्यार्थियों से विद्यालय की आवश्यकताओं के संबंध में भी खुलकर चर्चा की। बच्चों ने प्रयोगशाला, प्रायोगिक सामग्री, पुस्तकालय, खेल मैदान, खेल सामग्री, बालक एवं बालिका के लिए पृथक शौचालय, कक्षाओं में सीपेज तथा प्रकाश व्यवस्था जैसी समस्याओं से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने बताया कि विद्यालय के नए भवन का निर्माण प्रगति पर है एवं जल्द पूर्ण हो जाएगा,  जिसके पूर्ण होने के बाद विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा। उन्होंने वर्तमान भवन में सीपेज की मरम्मत शीघ्र कराने, प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय निर्माण के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने तथा खेल सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को दिए।

विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए कलेक्टर ने जिला प्रशासन द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना तथा नीट एवं जेईई जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपलब्ध निःशुल्क कोचिंग सुविधा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इच्छुक विद्यार्थी इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से पूरे समर्पण के साथ अध्ययन करने तथा अपने परिवार और जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया। विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने बताया कि जिन विद्यालयों का बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहेगा, वहां के विद्यार्थियों को जिला प्रशासन द्वारा इसरो जैसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थानों के शैक्षणिक भ्रमण का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों से भी चर्चा कर शिक्षकों की उपलब्धता, शैक्षणिक गतिविधियों, परीक्षा परिणाम तथा विद्यालय संचालन से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी ली। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रतीक जैन, एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा  मनोज बंजारे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.