'लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग' के 7 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में हासिल की सफलता

Updated on 22-07-2026 02:19 PM
कवर्धा। पंडरिया विधानसभा में शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है। विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया नगर में संचालित 'लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग सेंटर' के  7 विद्यार्थियों ने इस वर्ष NEET परीक्षा में सफलता हासिल की है। यह सफलता न केवल इन विद्यार्थियों और उनके परिवारों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे पंडरिया विधानसभा के लिए भी गौरवपूर्ण उपलब्धि है। 

लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग में पढ़ने वाले ग्राम मोहतरा खुर्द निवासी वेदांत कुमार साहू पिता भुनेश्वर प्रसाद साहू, पंडरिया निवासी राहुल मरकाम पिता रामकुमार मरकाम, वार्ड क्रमांक 5 पंडरिया निवासी यामिनी देवांगन पिता मनहरण देवांगन, लिम्हईपुर निवासी दुजराम मरकाम पिता महेत्तर सिंह मरकाम एवं पंडरिया निवासी उमा भोई पिता पुरषोत्तम भोई, सोमी चंद्राकर पिता रमेश चंद्राकर और लक्ष्मण पिता तेजूराम ने NEET की परीक्षा में सफलता हासिल की है।
विदित हो कि ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंडरिया विधायक भावना बोहरा की संवेदनशीलता से प्रारंभ की गई लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग आज क्षेत्र के युवाओं के सपनों को साकार करने का मजबूत माध्यम बन चुकी है। यहां विद्यार्थियों को विशेषज्ञ शिक्षकों का मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री तथा IIT-JEE, NEET एवं CGPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की समुचित तैयारी पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।

विधायक भावना बोहरा ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि मेरे लिए यह अत्यंत गर्व और भावुक क्षण है कि हमारे लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग सेंटर के सात होनहार विद्यार्थियों ने NEET जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। यह सिद्ध करता है कि यदि बच्चों को सही मार्गदर्शन और अवसर मिले तो गांवों की प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं। यह सफलता केवल उन सात विद्यार्थियों की नहीं, बल्कि पूरे पंडरिया की मेहनत, विश्वास और सपनों की जीत है। उन्होंने कहा कि गांवों में प्रतिभा की कभी कमी नहीं रही, आवश्यकता केवल उचित अवसर और सही मार्गदर्शन की होती है। लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग इसी उद्देश्य से प्रारंभ की गई थी ताकि आर्थिक स्थिति किसी भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी के भविष्य के बीच बाधा न बने।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.