सेबी लाया 'लाइफ साइकल फंड', नियमों में किया बदलाव, अब काम के आधार पर होंगे स्कीमों के नाम

Updated on 27-02-2026 12:37 PM
नई दिल्ली: बाजार नियामक सेबी ( SEBI ) ने गुरुवार को म्यूचुअल फंड स्कीमों की कैटेगरी तय करने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब स्कीमों के नाम उनके काम के आधार पर होंगे, न कि लुभावने वादों पर। सेबी ने 'लाइफ साइकल फंड्स' के रूप में रिटायरमेंट प्लानिंग का नया विकल्प दिया है। सॉल्यूशन ओरिएंटेड स्कीम को खत्म कर दिया है। निवेशकों की सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए डिस्क्लोजर और एक जैसे निवेश (ओवरलैप) नियमों को सख्त कर दिया है।

क्या हैं लाइफ साइकल फंड्स?

सेबी ने गुरुवार को म्यूचुअल फंड की एक नई कैटेगरी 'लाइफ साइकल फंड्स' की शुरुआत की है। ये ओपन एंडेड फंड होंगे। यानी इनमें कभी भी पैसा निकाला जा सकता है। लेकिन इनकी मैच्योरिटी पहले से तय होगी। ये फंड उन लोगों के लिए बेहतरीन हैं जो किसी खास लक्ष्य (रिटायरमेंट या बच्चों की पढ़ाई) के लिए निवेश करना चाहते हैं।

इसमें 'ग्लाइड पाथ' रणनीति का इस्तेमाल होगा। इसके तहत पैसा अलग-अलग असेट क्लास जैसे इक्विटी (शेयर), डेट, InvITs, कमोडिटी (ETCDS) और गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में लगाया जाएगा। कंपनियां कम से कम 5 साल और ज्यादा से ज्यादा 30 साल के लिए लॉन्च कर सकती हैं।

इंडेक्स और ETF में क्या बदला?

इंडेक्स फंड और ईटीएफ के लिए यह जरूरी है कि उनकी कुल संपत्ति का कम से कम 95% हिस्सा उन्ही शेयरों या इंडेक्स में निवेश किया जाए जिसे वे ट्रैक कर रहे हैं। फंड ऑफ फंड्स (FoFs) को भी 95% संबंधित फंड्स में निवेश करना होगा। 5 साल से कम मैच्योरिटी वाले डेट निवेश के लिए, 'AA' या उससे बेहतर रेटिंग वाले साधनों में ही निवेश की अनुमति होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर अब भारतीय निर्यातकों पर भी पड़ने लगा है। ईरान और इजरायल/अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई के कारण पश्चिम एशिया में कई…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से मिडिल ईस्ट में तनाव पैदा हो गया है। इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है। अगर यह युद्ध लंबे समय…
 06 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में एक दिन की तेजी के बाद आज फिर गिरावट आई है। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 1,000 अंक से ज्यादा गिरावट आई जबकि नेशनल…
 05 March 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक बंद रहने की आशंका पैदा हो गई…
 05 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया का संकट बढ़ता जा रहा है और इसके साथ ही भारत की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। होर्मुज की खाड़ी बंद होने से भारत में तेल और…
Advt.