रूस के सबसे रईस कारोबारी को भुगतना प़ड़ी यूक्रेन पर हमले की कीमत, 27 मिलियन डॉलर का लग्जरी क्रूज जब्त

Updated on 05-03-2022 08:36 PM

रोम यूक्रेन पर रूसी हमले का खामियाजा रूस के ख्यात कारोबारी एलेक्सी मोर्दशोव को भी भुगतना पड़ रहा है। अमेरिका और यूरोप के आर्थिक प्रतिबंध झेल रहे रूस के रईसों पर भी अब शिकंजा कसा जा रहा है। इटली ने रूस के सबसे अमीर शख्स एलेक्सी मोर्दशोव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके 2 अरब रुपए के क्रूज को जब्त कर लिया है। 

यूरोपियन यूनियन ने यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद इस हफ्ते रूसी कारोबारी मार्दशोव को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इटली के इम्पेरिया से जब्त किए गए जहाज का नाम लेडी एम है। यह लग्जरी क्रूज 65 मीटर (215 फीट) बड़ा है। इटली की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लेडी एम की कीमत 27 मिलियन डॉलर (2 अरब रुपए) है। इस लग्जरी क्रूज को 2013 में अमेरिकी शिपबिल्डर कंपनी पामर जॉनसन ने बनाया था।

रूस की बड़ी स्टील निर्माता कंपनी सेवरस्टल का मालिकाना हक मोर्दशोव के परिवार के पास है। फोर्ब्स के मुताबिक प्रतिबंध लगने से पहले मोर्दशोव की अनुमानित संपत्ति 291 बिलियन अमेरिकी डॉलर थी। इस संपत्ति के साथ मोर्दशोव रूस के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। मोर्दशोव का भूमध्यसागर के सार्डिनिया (के तट पर करीब 66 मिलियन यूरो का आलीशान विला है। रूस के एक और अरबपति गेन्नेडी टिमचेंको पर भी ठीक इसी तरह की कार्रवाई की गई है।

गेन्नेडी की लग्जरी नाव को भी इटली के इम्पेरिया में रोक दिया गया है। उन्हें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का करीबी माना जाता है। बताया जा रहा है कि इस नाव को जब्त कर किसी सुनसान स्थान पर रखा जाएगा। इटली ने रूस के जिस दूसरे बिजनेसमैन टिमचेंको के खिलाफ एक्शन लिया है। उन्होंने तेल का व्यापार कर अपनी किस्मत बदली है। ब्रिटेन ने पिछले महीने कहा था कि वह बैंक रोसिया में एक प्रमुख शेयरधारक थे।

टिमचेंको पर 2014 में क्रीमिया के रूस के कब्जे के बाद यूक्रेन को अस्थिर करने में भूमिका निभाने का आरोप है। इटली से पहले फ्रांस और जर्मनी भी रूस के अरबपतियों की नाव जब्त कर चुके हैं। दरअसल, रूस पर यूक्रेन के हमले के बाद यूरोपीय देश उस पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इन प्रयासों के तहत ही रूस को आर्थिक चोट पहुंचाई जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
 05 March 2026
दोहा: कतर में ईरानी बॉम्बर्स को अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने से ठीक दो मिनट पहले मार गिराया गया। सीएनएन ने जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से इस ऑपरेशन के…
 05 March 2026
दोहा: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में यूएस आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की कोशिश खाड़ी देशों में बने अमेरिकी…
 05 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले के बाद पश्चिम एशिया के बड़े हिस्से में अस्थिरता है। अरब जगत में बढ़ती टेंशन रूस के…
 05 March 2026
ओटावा: कनाडा के विंडसर में मंगलवार रात को नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 45 साल की पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी खालिस्तानियों के खिलाफ…
Advt.