यूक्रेन पर रूसी हमले में 137 लोग मारे गए, अस्पतालों को भी नहीं बक्शा, गिराए बम

Updated on 25-02-2022 06:40 PM

कीव यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद हालात काफी नाजुक हो गए हैं। यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री विक्टर ल्याशको ने गुरुवार को कहा था कि रूस के हमले में 57 यूक्रेनी नागरिक मारे गए हैं और 169 अन्य घायल हुए हैं। ल्याशको से मिली ताजा जानकारी के अनुसार पहले दिन की लड़ाई के बाद मरने वालों की संख्या 137 हो गई है। ल्याशको ने यह भी कहा कि यूक्रेन के अधिकारी देश की स्वास्थ्य सुविधाओं को फिर से तैयार कर रहे हैं

ताकि शत्रुता के चलते हो रहे घटनाक्रम के बीच चिकित्सा सहायता की आवश्यकता वाले लोगों के लिए जगह बनाई जा सके। रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला होने का अनुमान पहले से ही लगाया जा रहा था, जो रूस ने 23-24 फरवरी की रात को हकीकत भी बन गया। रूस के हमले से पहले अमेरिका, ब्रिटेन जैसे देश उस पर तमाम प्रतिबंध लगाने की बात कह रहे थे ताकि रूस हमला ना करे। हालांकि, रूस ने किसी की नहीं मानी और यूक्रेन पर हमला कर दिया।

रूस के हमले को यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो क्यूल्बा बेहद क्रूर कहा है। उन्होंने एक ट्वीट कर के लिखा- पुतिन ने यूरोप में महामारी के दौर में हमला किया है। इससे भी बुरा यह है कि रूसी बम यूक्रेन के अस्पतालों को निशाना बना रहे हैं। यह तो शैतान से भी बुरी हरकत है। अब तमाम सरकारों के पास सिर्फ एक ही विकल्प है

कि वह यूक्रेन का हर तरीके से समर्थन करें। सात ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने टेलीविजन पर अपने संबोधन में कहा कि यूक्रेन में एक सैन्य अभियान शुरू करने का उनका कदम पड़ोसी देश से उत्पन्न खतरों के जवाब में उठाया गया है। पुतिन ने अन्य देशों को भी चेतावनी दी कि यदि उन्होंने रूसी सैन्य अभियान में हस्तक्षेप करने का प्रयास किया तो वेऐसे परिणाम देखेंगे जो उन्होंने कभी नहीं देखे होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
 05 March 2026
दोहा: कतर में ईरानी बॉम्बर्स को अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने से ठीक दो मिनट पहले मार गिराया गया। सीएनएन ने जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से इस ऑपरेशन के…
 05 March 2026
दोहा: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में यूएस आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की कोशिश खाड़ी देशों में बने अमेरिकी…
 05 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले के बाद पश्चिम एशिया के बड़े हिस्से में अस्थिरता है। अरब जगत में बढ़ती टेंशन रूस के…
 05 March 2026
ओटावा: कनाडा के विंडसर में मंगलवार रात को नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 45 साल की पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी खालिस्तानियों के खिलाफ…
Advt.