गुजरात के नवसारी में हुई थी लूटपाट और फायरिंग, एयरोनॉटिकल इंजीनियर समेत 3 गिरफ्तार

Updated on 09-04-2026 01:27 PM
अहमदाबाद: गुजरात के नवसारी में एक ज्वेलरी की दुकान में लूट और फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी आरोपियों में एक एयरोनॉटिकल इंजीनियर भी शामिल है। बताया जा रहा है कि आरोपी इंजीनियर ने ISRO में इंटर्नशिप की थी और उसका चोरी के मामलों का इतिहास रहा है। इस घटना में दुकान के मालिक को दो गोलियां मारी गई थीं, जिससे वह घायल हो गया था।

सभी आरोपी वलसाड के रहने वाले

सभी आरोपियों की अगुवाई उमंग वछानी, रजनीकांत मकवाना और मनोज सूर्यवंशी कर रहे थे। ये आरोपी वलसाड के रहने वाले हैं। सभी आरोपियों को नवसारी लोकल क्राइम ब्रांच, एसओजी, साइबर क्राइम यूनिट और बिलिमोरा पुलिस की टीमों ने धर दबोचा। पुलिस के अनुसार, आरोपी उमंग और रजनीकांच लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए 'चंचल ज्वेलर्स' में घुसे, जबकि मनोज बाहर कार में इंतजार कर रहा था। आरोपियों की यह कोशिश तब नाकाम हो गई, जब दुकान के मालिक अशोक कटारिया ने उनका विरोध किया और शोर मचा दिया। जब वे वहां से भाग रहे थे, तो आरोप है कि उमंग वछानी ने अशोक कटारिया पर दो गोलियां चलाईं, जिससे वह घायल हो गए।

घर लौटने के लिए किराए की गाड़ी का इस्तेमाल

नवसारी के पुलिस अधीक्षक राहुल पटेल ने टाइम्स को बताया कि आरोपियों का पता लगाने के लिए जांचकर्ताओं ने लगभग 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। भागने के लिए इस्तेमाल की गई कार आखिरकार चिखली के एक औद्योगिक इलाके में मिल गई, जिसके बाद उन्हें वलसाड से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि तीनों ने गाड़ी की नंबर प्लेट हटाकर और उसे एक खदान में छोड़कर अपने निशान मिटाने की कोशिश की थी। मुख्य सड़क पर पहुंचने से पहले उन्होंने अपने कपड़े और जूते-चप्पल बदल लिए थे और बाद में घर लौटने के लिए एक किराए की गाड़ी का इस्तेमाल किया।

दो महीनें से डकैती का बना रहे थे प्लान

शुरुआती जांच से पता चलता है कि उमंग वछानी ने पिछले दो महीनों में इस डकैती की योजना बनाई थी और रजनीकांत मकवाना के साथ मिलकर दुकान की रेकी भी की थी। आरोप है कि इस दौरान उसके पास एक हथियार भी था। पुलिस इस हथियार के स्रोत और दुकान को निशाना बनाने के पीछे के मकसद की जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि उमंग वछानी के पास अहमदाबाद स्थित एक यूनिवर्सिटी से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की डिग्री है। आरोपी अपने छात्र जीवन के दौरान भी चोरी के कई मामलों में शामिल रहा है।

आरोपी ने की थी ISRO में इंटर्नशिप

जानकारी के अनुसार, उमंग वछानी ने 2022 में अहमदाबाद स्थित सिल्वर ओक यूनिवर्सिटी से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में अपनी बैचलर डिग्री पूरी की। इसके बाद उसने ISRO की अहमदाबाद यूनिट में सात महीने की इंटर्नशिप की और फिर 2023 के आखिर में एक निजी एयरोस्पेस कंपनी में काम शुरू किया, जहां उसने लगभग एक साल तक काम किया। पुलिस ने बताया कि उमंग वछानी का आपराधिक इतिहास रहा है और 2023 से अब तक अहमदाबाद में वाहन चोरी के 11 मामलों में उसके खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। ये मामले सैटेलाइट, नवरंगपुरा, घाटलोडिया, वडाज, गुजरात यूनिवर्सिटी और वस्त्रपुर पुलिस स्टेशनों में दर्ज किए गए थे।

पुलिस मामले की जांच कर रही

शुरुआती जांच के दौरान, पुलिस ने बताया कि उमंग ने कथित तौर पर अपनी शिक्षा और तकनीकी ज्ञान का इस्तेमाल करके इस अपराध की योजना बनाई थी। माना जा रहा है कि उसने वेब सीरीज से प्रेरणा ली थी और अपनी पहचान छिपाने के लिए मास्क और दस्तानों जैसी चीजें ऑनलाइन मंगवाई थीं। पुलिस ने बताया कि वह ऑनलाइन गेमिंग गतिविधियों में भी शामिल था। जांचकर्ता लूट की कोशिश के पीछे के असली मकसद की जांच कर रहे हैं, क्योंकि आरोपी ने अलग-अलग बयान दिए हैं। जौहरी से भी पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि क्या आरोपी उमंग से उसकी कोई पुरानी जान-पहचान थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली, शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में देशभर के 48 स्कूल शिक्षकों को नेशनल टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया। इनमें…
 05 September 2026
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय से मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट कर लिया।पुलिस ने उसे पटियाला हाउस कोर्ट…
 05 September 2026
सुल्तानपुर: जिसका उद्देश्य अडिग हो, उसे असफलताएं रोक नहीं सकतीं- इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है यूपी के सुल्तानपुर में पीपरगांव के रहने वाले सीनियर अंडर ऑफिसर शार्देन्दु तिवारी…
 05 September 2026
 लखनऊ: सहारनपुर में कलेक्‍ट्रेट में बने अवैध मस्जिद को बुलडोजर से ढहाने के बाद विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तगड़ा हमला बोला…
 04 September 2026
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान 6E 225 (VT-NOG) पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट शुक्रवार सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना करीब सुबह 9 बजे…
 04 September 2026
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता के साथ मारपीट मामले में CJP ने आज दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में प्रदर्शन किया था। CJP की मांग थी…
 04 September 2026
पटनाः बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है, जिससे दीघा और गांधी घाट समेत विभिन्न घाटों और उसके आसपास के इलाकों…
 04 September 2026
नई दिल्ली: इस लड़की ने कम उम्र से भारतीय सेना में जाने का सपना देखा और लगन, हौसले और लगातार कड़ी मेहनत ने उसका यह सपना साकार कर दिया। ये…
 04 September 2026
2024 के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने TMC नेता सोमनाथ डे को गिरफ्तार किया है। सोमनाथ पानिहाटी नगरपालिका के…
Advt.