अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व कर्मचारियों को मिला प्रशिक्षण

Updated on 03-08-2026 01:40 PM

सुकमा।जिला प्रशासन द्वारा कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लिपिकवर्गीय राजस्व कर्मचारियों के लिए एकदिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। अपर कलेक्टर  शबाब खान की अध्यक्षता में आयोजित इस सत्र में शासकीय कार्यों की गुणवत्ता और गति बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशासन की इस पहल का मुख्य उद्देश्य निचले स्तर तक कार्यालयीन प्रक्रियाओं को और अधिक सुदृढ़ करना है, ताकि आम जनता के राजस्व से जुड़े कार्यों का निपटारा बिना किसी विलंब के समय सीमा में किया जा सके।

   इस उच्चस्तरीय प्रशिक्षण के दौरान प्रशासन ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए आपदा राहत से जुड़े “आरबीसी 6-4' (RBC 6-4) के मामलों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। अपर कलेक्टर ने इन प्रकरणों को अत्यंत गंभीरता से लेने के निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है, इसलिए इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही, जिला, अनुभाग और तहसील स्तर के कर्मचारियों को सभी महत्वपूर्ण पंजियों (रजिस्टरों) के त्रुटिहीन संधारण और संचिकाओं के सुव्यवस्थित रखरखाव के लिए कड़े व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रशासनिक कार्यकुशलता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले इस प्रशिक्षण में राजस्व विभाग की सभी प्रमुख शाखाओं को शामिल किया गया। रीडर, अधीक्षक, स्थापना, वित्त, सांख्यिकी, राजस्व, प्रोटोकॉल, शिकायत, वरिष्ठ लिपिक और नजारत जैसी विभिन्न शाखाओं के अनुभवी लिपिकों के माध्यम से गहन तकनीकी बारीकियों की जानकारी साझा की गई। कुशल कार्यप्रणाली और बेहतर समन्वय के लिए आयोजित प्रशासन का यह कदम न केवल कर्मचारियों की क्षमता का विकास करेगा, बल्कि सुकमा जिले में सुशासन और बेहतर जनसेवा की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.