यूक्रेन युद्ध समाधान पर मैक्रों से बोले पुतिन 'क्रीमिया को रूसी हिस्सा मानें पश्चिमी देश

Updated on 01-03-2022 08:38 PM

मॉस्को यूक्रेन पर रूसी हमले को लेकर वैश्विक चिंताओं के बीच फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की। फ्रांसीसी नेता के कार्यालय ने एक बयान में ये जानकारी दी। मैक्रों के कार्यालय ने कहा कि फोन पर 90 मिनट की बातचीत में उन्होंने रूसी नेता से यूक्रेन में नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे के खिलाफ हमलों को रोकने के लिए कहा।

मैक्रों के साथ बातचीत में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी यूक्रेन में जारी युद्ध को खत्म करने के लिए दो मांगें रखी हैं। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से कहा कि यूक्रेन समाधान तभी संभव है जब रूस के सुरक्षा हितों पर विचार किया जाए। अपनी मांगे रखते हुए पुतिन ने कहा, "यूक्रेन का विसैन्यीकरण (डिमिलिटराइजेशन) होना चाहिए।

 इसके अलावा पश्चिमी देश क्रीमिया पर रूसी संप्रभुता को मान्यता दें तो यूक्रेन पर लड़ाई समाप्त की जा सकती है।" रूस ने मैक्रों के साथ पुतिन की बातचीत के बारे में बताते हुए कहा, "व्लादिमीर पुतिन ने जोर देकर कहा कि एक समझौता तभी संभव है जब रूस के वैध सुरक्षा हितों को बिना शर्त ध्यान में रखा जाए, जिसमें क्रीमिया पर रूसी संप्रभुता की मान्यता, यूक्रेनी राज्य का विसैन्यीकरण और नाजी विचारधारा से मुक्ति इसकी तटस्थ स्थिति सुनिश्चित करना शामिल है।"   


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
 05 March 2026
दोहा: कतर में ईरानी बॉम्बर्स को अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने से ठीक दो मिनट पहले मार गिराया गया। सीएनएन ने जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से इस ऑपरेशन के…
 05 March 2026
दोहा: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में यूएस आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की कोशिश खाड़ी देशों में बने अमेरिकी…
 05 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले के बाद पश्चिम एशिया के बड़े हिस्से में अस्थिरता है। अरब जगत में बढ़ती टेंशन रूस के…
 05 March 2026
ओटावा: कनाडा के विंडसर में मंगलवार रात को नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 45 साल की पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी खालिस्तानियों के खिलाफ…
Advt.