आंध्र में 5,640 करोड़ में बने ASR भोगपुरम एयरपोर्ट का PM नरेंद्र मोदी किया उद्घाटन, जानें इसकी खूबियां

Updated on 01-08-2026 12:49 PM
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत 5,640 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विकसित, इस ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे को प्रति वर्ष 6 मिलियन यात्रियों को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है। पीएम मोदी अपने दौरे में 17,900 करोड़ की परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
नागरिक उड्‌डयन मंत्री ने साझा किया वीडियाे

केंद्रीय नागरिक उड्‌डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने इस नए एयरपोर्ट के बनने का वीडियो भी साझा किया है। इस हवाई अड्डे से आंध्र प्रदेश में पर्यटन, व्यापार, निवेश और रोजगार सृजन को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। साथ ही क्षेत्र में हवाई संपर्क भी मजबूत होगा।आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, यात्री टर्मिनल भवन को आधुनिक, सुगम और कुशल यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। हवाई अड्डे में परिचालन दक्षता बढ़ाने और भविष्य की विमानन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उन्नत बुनियादी ढांचा, अत्याधुनिक तकनीक और टिकाऊ विशेषताएं शामिल की गई हैं।
ASR भाेगपुर एयरपोर्ट की बड़ी बातें

  • यह नया एयरपोर्ट आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में स्थित है।
  • अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा काफी हाईटेक है।
  • भोगापुरम एयरपोर्ट का विकास जीएमआर ग्रुप द्वारा किया गया है।
  • पहले चरण का निर्माण लगभग 4,592 से ₹5,000 करोड़ में हुआ है।
  • एयरपोर्ट के पास विशाल रनवे है। यह 3,800 मीटर लंबा है।
  • बड़े और चौड़े बॉडी वाले अंतरराष्ट्रीय विमानों को आसानी से उतर सकेंगे।
  • यात्रियों की सुविधा के लिए यहां 40 चेक-इन काउंटर और 12 डिजीयात्रा पॉड्स की व्यवस्था की गई है।
  • हवाई अड्डे का वास्तुशिल्प डिजाइन आंध्र प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित है।
  • टर्मिनल की छत का आकार पारंपरिक चुट्टिलू झोपड़ियों और अरकु घाटी के परिदृश्यों को प्रतिबिंबित करता है।
  • जबकि इसका प्रवाहमय रूप उड़ती हुई मछली की मनमोहक गति का प्रतीक है।
  • यह क्षेत्रीय वास्तुशिल्प तत्वों को समकालीन हवाई अड्डे के डिजाइन के साथ मिश्रित करता है।

क्या बोले राम मोहन नायडू

केंद्रीय नागरिक उड्‌डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने लिखा है कि ASR भोगपुरम एयरपोर्ट आंध्र प्रदेश के लोगों के लिए एक सपने के सच होने जैसा है! पिछले 24 महीनों में इस सपने को हकीकत में बदलते देखना वाकई प्रेरणादायक रहा है। आज यह उम्मीद, लगन और तरक्की की मिसाल बन गया है। यह उत्तरी आंध्र और पूरे राज्य के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली, शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में देशभर के 48 स्कूल शिक्षकों को नेशनल टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया। इनमें…
 05 September 2026
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय से मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट कर लिया।पुलिस ने उसे पटियाला हाउस कोर्ट…
 05 September 2026
सुल्तानपुर: जिसका उद्देश्य अडिग हो, उसे असफलताएं रोक नहीं सकतीं- इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है यूपी के सुल्तानपुर में पीपरगांव के रहने वाले सीनियर अंडर ऑफिसर शार्देन्दु तिवारी…
 05 September 2026
 लखनऊ: सहारनपुर में कलेक्‍ट्रेट में बने अवैध मस्जिद को बुलडोजर से ढहाने के बाद विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तगड़ा हमला बोला…
 04 September 2026
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान 6E 225 (VT-NOG) पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट शुक्रवार सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना करीब सुबह 9 बजे…
 04 September 2026
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता के साथ मारपीट मामले में CJP ने आज दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में प्रदर्शन किया था। CJP की मांग थी…
 04 September 2026
पटनाः बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है, जिससे दीघा और गांधी घाट समेत विभिन्न घाटों और उसके आसपास के इलाकों…
 04 September 2026
नई दिल्ली: इस लड़की ने कम उम्र से भारतीय सेना में जाने का सपना देखा और लगन, हौसले और लगातार कड़ी मेहनत ने उसका यह सपना साकार कर दिया। ये…
 04 September 2026
2024 के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने TMC नेता सोमनाथ डे को गिरफ्तार किया है। सोमनाथ पानिहाटी नगरपालिका के…
Advt.