पाकिस्तान के हाथ लगा 'काले सोने' का खजाना, खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में मिला तेल और गैस का भंडार

Updated on 21-02-2026 12:25 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा (KP) में तेल और गैस के नए भंडार की खोज हुई है। पाकिस्तान के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी है। देश में बढ़ती मांग और उत्पादन के कमी के चलते पाकिस्तान ऊर्जा की कमी जूझ रहा है। इसे कमी को पूरा करने के लिए वह महंगे आयात पर निर्भर रह रहा है,जिससे आर्थिक संकट से जूझ रहे देश की मुश्किलें बढ़ रही हैं। ऐसे में तेल और गैस भंडार की खोज महंगे ऊर्जा आयात को कम करने में मदद करेगी।

पाकिस्तान का नया तेल भंडार बरागजगई X-01 कुएं के लुमशिवाल फॉर्मेशन में की गई है। कुएं से वर्तमान क्षमता पर हर दिन 225 बैरल तेल और 10.1 लाख स्टैंडर्ज क्यूबिक फीट गैस निकाली जा सकती है। हालांकि, यह बहुत बड़ी खोज नहीं है लेकिन देश के ऊर्जा संकट से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

2024 में पहली बार बना खोजी कुआं

सरकारी न्यूज एजेंसी एसोसिटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान (APP) ने बताया कि बरागजई X-01 को 30 दिसम्बर 2024 को एक खोजी कुएं के रूप में खोदा गया गया था। इसका उद्येश्य लॉकहार्ट, हांगू, शिनावारी, दत्ता और किंगरियाली समेत कई फॉर्मेशन में हाइड्रोकार्बन क्षमता का पता लगाना था। कुएं को 5170 मीटर की गहराई तक सफलतापूर्वक ड्रिल किया गया।
एजेंसी ने पाकिस्तान की सरकारी कंपनी ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी (OGDC) के हवाले से बताया गया कि यह खोज नेश्पा एक्सप्लोरेशन लाइसेंस के तहत की गई थी। OGDC ने एक बयान में कहा कि यह खोज देशी हाइड्रोकार्बन उत्पादन को बढ़ाकर पाकिस्तान की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करेगी।

पाकिस्तान में तेल और गैस की खोज

  • पाकिस्तान ने हाल ही में कई तेल और गैस भंडार खोजे हैं।
  • जनवरी में कोहाट में एक खोजी कुएं के बारे में पता चला, जिससे हर दिन 4100 बैरल तेल और हर दिन 1.5 करोड़ स्टैंडर्ड क्यूबिक फीट गैस निकल रही है।
  • सितम्बर 2025 में पाकिस्तान पेट्रोलियम खोज ने अटल में एक भंडार खोजा। वहीं, मारी एनर्जी ने उत्तरी वजीरिस्तान में एक नई गैस खोज की सूचना दी।
  • पाकिस्तान का सिंध प्रांत गैस उत्पादन में सबसे आगे है। यह अकेले देश में 62 फीसदी गैस का उत्पादन करता है।
  • कच्चे तेल के उत्पादन में 41% के साथ खैबर पख्तूनख्वा सबसे आगे है। वहीं, सिंध प्रांत 40 प्रतिशत का योगदान देता है। पंजाब देश के तेल का 18 प्रतिशत उत्पादन करता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
 05 March 2026
दोहा: कतर में ईरानी बॉम्बर्स को अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने से ठीक दो मिनट पहले मार गिराया गया। सीएनएन ने जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से इस ऑपरेशन के…
 05 March 2026
दोहा: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में यूएस आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की कोशिश खाड़ी देशों में बने अमेरिकी…
 05 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले के बाद पश्चिम एशिया के बड़े हिस्से में अस्थिरता है। अरब जगत में बढ़ती टेंशन रूस के…
 05 March 2026
ओटावा: कनाडा के विंडसर में मंगलवार रात को नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 45 साल की पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी खालिस्तानियों के खिलाफ…
Advt.