नवनीत राणा ने पीएम मोदी को उज्बेकिस्तान में मिले सम्मान पर जताई खुशी, बोलीं- वो देश के लिए बहुत कुछ कर रहे

Updated on 31-08-2026 01:17 PM
मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'ऑर्डर ऑफ ओलि दराजली दुस्तलिक' से सम्मानित किए जाने पर बीजेपी नेता नवनीत राणा ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं और वैश्विक समुदाय में भी उनका बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी भी देश का ऐसा कोई सम्मान नहीं बचना चाहिए, जो प्रधानमंत्री मोदी को न मिला हो, तो इसमें हैरानी की बात नहीं होगी।। नवनीत राणा ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को लगातार मिल रहे अंतरराष्ट्रीय सम्मान उनके काम और वैश्विक योगदान को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी को अपना 36वां सम्मान मिलता है या दुनिया में उन्हें सम्मानित करने के लिए कोई देश नहीं बचता, तो इसमें भी कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए।


नवनीत राणा ने की पीएम मोदी की तारीफ

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जिस तरह देश के लिए काम कर रहे हैं, उससे दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा भी बढ़ी है। उनके मुताबिक, वैश्विक समुदाय में प्रधानमंत्री का योगदान महत्वपूर्ण है और इसी वजह से उन्हें अलग-अलग देशों से सम्मान मिल रहे हैं। नवनीत राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ईमानदारी और देशभक्ति का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति प्रधानमंत्री के तौर पर ईमानदारी और देशभक्ति का सच्चा प्रतिनिधित्व करता है, तो वह नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है।

ओवैसी ने उठाए थे सवाल

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'ऑर्डर ऑफ ओलि दराजली दुस्तलिक' से सम्मानित किया गया है। इस पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि मैं मुबारकबाद देता हूं बीजेपी वालों को कि उस देश ने भी प्रधानमंत्री को अवार्ड दे दिया, जहां से बाबर भारत आए थे। फरगना वैली उज्बेकिस्तान में ही तो है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं अवार्ड लेकर आते हैं। मुबारकबाद आपको..बाबर के नाम पे इतनी गाली जो देते थे। उसी देश वाले अवार्ड दे रहे हैं आपको। संघ वालों को इस बारे में सोचना पड़ेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली, शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में देशभर के 48 स्कूल शिक्षकों को नेशनल टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया। इनमें…
 05 September 2026
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय से मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट कर लिया।पुलिस ने उसे पटियाला हाउस कोर्ट…
 05 September 2026
सुल्तानपुर: जिसका उद्देश्य अडिग हो, उसे असफलताएं रोक नहीं सकतीं- इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है यूपी के सुल्तानपुर में पीपरगांव के रहने वाले सीनियर अंडर ऑफिसर शार्देन्दु तिवारी…
 05 September 2026
 लखनऊ: सहारनपुर में कलेक्‍ट्रेट में बने अवैध मस्जिद को बुलडोजर से ढहाने के बाद विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तगड़ा हमला बोला…
 04 September 2026
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान 6E 225 (VT-NOG) पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट शुक्रवार सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना करीब सुबह 9 बजे…
 04 September 2026
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता के साथ मारपीट मामले में CJP ने आज दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में प्रदर्शन किया था। CJP की मांग थी…
 04 September 2026
पटनाः बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है, जिससे दीघा और गांधी घाट समेत विभिन्न घाटों और उसके आसपास के इलाकों…
 04 September 2026
नई दिल्ली: इस लड़की ने कम उम्र से भारतीय सेना में जाने का सपना देखा और लगन, हौसले और लगातार कड़ी मेहनत ने उसका यह सपना साकार कर दिया। ये…
 04 September 2026
2024 के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने TMC नेता सोमनाथ डे को गिरफ्तार किया है। सोमनाथ पानिहाटी नगरपालिका के…
Advt.