रूस की घेराबंदी में जुटे नाटो देश, यूक्रेन सीमा के पास तैनात किए कमांडो, जारी रहेगी यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति

Updated on 26-02-2022 08:15 PM

कीव यूक्रेन में चल रही भीषण जंग से टेंशन में आए उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के देशों ने रूस की घेरेबंदी तेज कर दी है। नाटो ने यूक्रेन की सीमा से लगते देशों में हजारों की संख्या में कमांडो तैनात किए हैं। इसके साथ ही नाटो ने निर्णय लिया है कि यूक्रेन की सेना को हथियारों की सप्लाइ जारी रहेगी। नाटो ने कहा कि यूक्रेन को एयर डिफेंस सिस्टम भी दिया जाएगा ताकि वह रूसी विमानों को तबाह कर सके।

नाटो देशों ने पहले ही 100 फाइटर जेट को अलर्ट कर रखा है और पोलैंड-यूक्रेन की सीमा के पास अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं। नाटो महासचिव जेन् स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि हम हजारों की संख्या में युद्ध के लिए तैयार कमांडो यूक्रेन की सीमा से लगे देशों में तैनात करने जा रहे हैं। इन कमांडो में जमीन, हवा, समुद्र और विशेष अभियान में हिस्सा लेने वाले जवान शामिल हैं। 30 देशों के संगठन नाटो ने यूक्रेन को सभी तरह के हथियार देंगे। नाटो महासचिव ने कहा सहयोगी समर्थन को लेकर बहुत प्रतिबद्ध हैं। हम सामूहिक रक्षा नीति के तहत पहली बार नाटो प्रतिक्रिया बल को तैनात कर रहे हैं।

नाटो महासचिव ने कहा गलत अनुमान लगाने या नासमझी के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। हम अपने सहयोगी और नाटो की प्रत्येक इंच जमीन की रक्षा करने के लिए प्रत्येक कदम उठाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि रूस यूक्रेन की सरकार को गिराने की साजिश कर रहा है। नाटो महासचिव ने यह ऐलान ऐसे समय पर किया है जब यूक्रेन की राजधानी कीव में भीषण जंग चल रही है। रूसी हमलों के बीच यूक्रेन की सेना बचाव की स्थिति में दिखाई दी, हालांकि यूक्रेनी सेना सड़कों पर उतर आई और वह राजधानी को कब्जे में लिए जाने से रोकने के लिए अथक प्रयास कर रही है।

उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस कॉल में अपने यूरोपीय समकक्षों के लिए एक अशुभ चेतावनी दी। उन्होंने कहा यह आखिरी बार हो सकता है, जब आप मुझे जीवित देख रहे हैं। पुतिन के इरादों से स्पष्ट है कि रूस यूक्रेन में कठपुतली सरकार स्थापित करने की योजना बना रहा है। यूक्रेन में विशिष्ट यूक्रेनी अधिकारियों को पकड़ने या मारने के लिए चेचन विशेष बलों के एक दस्ते को यूक्रेन में तैनात किया गया है।

 मॉस्को टेलीग्राम चैनल के सुरक्षा प्रतिष्ठान के लिंक के साथ प्रत्येक सैनिक को कथित तौर पर यूक्रेनी अधिकारियों की तस्वीरों और उन पर विवरण के साथ एक विशेषकार्ड का डेकदिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सूची रूसी जांच समिति द्वाराअपराधोंके संदिग्ध अधिकारियों और सुरक्षा अधिकारियों की है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने स्वीकार किया कि वह अपनी राजधानी में रूसी हत्यारों के लिएनंबर एक लक्ष्यहैं, जबकि उनका परिवार पुतिन के हमलावरों के लिएनंबर दो लक्ष्यहै।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
 05 March 2026
दोहा: कतर में ईरानी बॉम्बर्स को अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने से ठीक दो मिनट पहले मार गिराया गया। सीएनएन ने जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से इस ऑपरेशन के…
 05 March 2026
दोहा: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में यूएस आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की कोशिश खाड़ी देशों में बने अमेरिकी…
 05 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले के बाद पश्चिम एशिया के बड़े हिस्से में अस्थिरता है। अरब जगत में बढ़ती टेंशन रूस के…
 05 March 2026
ओटावा: कनाडा के विंडसर में मंगलवार रात को नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 45 साल की पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी खालिस्तानियों के खिलाफ…
Advt.