टाटा पंच से मुकाबला करने बाजार में आ रही माइक्रो एसयूवी सिट्रोएन सी3

Updated on 01-03-2022 06:10 PM

मुंबई भारत में साल 2022 में सिट्रोएन अपनी दूसरी कार लांच करने के लिए तैयार है। जी हां, पिछले साल सिट्रोएन सी3 के लुक और फीचर्स को अनवील करने के बाद कंपनी जून 2022 में अपनी माइक्रो एसयूवी की कीमत का खुलासा करने वाली है, जिसका मुकाबला टाटा की माइक्रो एसयूवी टाटा पंच के साथ ही निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी से होगा। सिट्रोएन की हैचबैक सेगमेंट की भी कई पॉपुलर कारों से मुकाबला होगा, जो कि अपने सेगमेंट की बेस्ट कारें हैं।

 सिट्रोएन सी3 को ग्रुप पीएसए के कॉमन मॉडुलर प्लैटफॉर्म पर डिवेलप किया है। 4 मीटर से छोटी माइक्रो एसयूवी में चौड़ी ग्रिल, डिजाइनर हेडलैंप, एंगुलर विंडशील्ड प्लेसमेंट, फ्लैट बॉनट और फ्लैट रूफ, बॉडी में चारों तरफ ब्लैक क्लैडिंग, फ्रंट बंपर पर ऑरेंज एलिमेंट और डुअल टोन डायमंड कटअलॉय व्हील्ज के साथ ही 315 लीटर का बूट स्पेस होगा। सिट्रोएन सी3 में डुअल टोन इंटीरियर के साथ ही प्रीमियम फैब्रिक अपहोल्स्ट्री, 10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 3 यूएसबी पोर्ट, फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील्ज, अडजस्टेबल सीट्स, ऑटोमैटिक एसी, क्रूज कंट्रोल, मल्टीपल एयरबैग्स, रिवर्स पार्किंग सेंसर सहित कई स्टैंडर्ड और सेफ्टी फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

 सिट्रोएन सी3 में 1.2 लीटर 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन लगा होगा और यह 5 स्पीड मैनुअल और डीसीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन से लैस होगी। सिट्रोएन सी3 को कंपनी 80 अलग-अलग एक्सेसरीज के साथ भारतीय बाजार में पेश करेगी। सिट्रोएन सी3 की संभावित कीमत 6-10 लाख रुपये के बीच मार्केट में पेश किया जा सकता है। बता दें कि भारत में माइक्रो एसयूवी टाटा पंच की अच्छी बिक्री हो रही है। यह देखकर हुए सिट्रोएन भी अब शानदार लुक और फीचर लोडेड कार सिट्रोएन सी3 पेश करने वाली है, जो हैचबैक और छोटी एसयूवी खरीदने वालों को टारगेट करेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर अब भारतीय निर्यातकों पर भी पड़ने लगा है। ईरान और इजरायल/अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई के कारण पश्चिम एशिया में कई…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से मिडिल ईस्ट में तनाव पैदा हो गया है। इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है। अगर यह युद्ध लंबे समय…
 06 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में एक दिन की तेजी के बाद आज फिर गिरावट आई है। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 1,000 अंक से ज्यादा गिरावट आई जबकि नेशनल…
 05 March 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक बंद रहने की आशंका पैदा हो गई…
 05 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया का संकट बढ़ता जा रहा है और इसके साथ ही भारत की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। होर्मुज की खाड़ी बंद होने से भारत में तेल और…
Advt.