सुकमा में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने मैराथन बैठक

Updated on 03-08-2026 01:41 PM

सुकमा।/जिला पंचायत सुकमा के सभाकक्ष में शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ)  मुकुंद ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में जिले के विकास कार्यों को गति देने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने पर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंगम्मा सोयम व उपाध्यक्ष  महेश कुंजाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।

    बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए सीईओ  मुकुंद ठाकुर ने बताया कि जिले में लगभग 85 प्रतिशत आवासों का निर्माण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है, जिसके तहत करीब 18 हजार 700 से अधिक  पात्र हितग्राहियों को उनके सपनों का आशियाना मिल चुका है। वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए उन्होंने संवेदनशीलता के साथ निर्देश दिए कि बारिश के दौरान आवास निर्माण कार्यों में ग्रामीणों को कोई असुविधा न हो और जहाँ कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, वहाँ तुरंत सर्वे कराया जाए ताकि हर ग्रामीण को उसका हक मिल सके। इसके साथ ही श्प्रधानमंत्री आवास 2.0 योजनाश् के तहत दोहरे आवास का लाभ लेने वाले अपात्रों को चिन्हित कर सख्त कार्यवाही करने की बात भी कही गई।

    स्वच्छ भारत मिशन और ग्रामीण आजीविका मिशन को लेकर प्रशासन ने बेहद कड़ा और प्रगतिशील रुख अपनाया। सीईओ ने निर्देशित किया कि आगामी 15 अगस्त तक केरलापाल में पंचायत कैफे और सामुदायिक शौचालयों को हर हाल में पूर्ण कर प्रारंभ कर दिया जाए। उन्होंने स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए स्थानीय बोलियों में लाउडस्पीकर के माध्यम से सघन प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया। वहीं महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लखपति दीदी योजना और इमली प्रोसेसिंग सेंटर की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि स्व-सहायता समूह की महिलाओं को बैंक लोन लेने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं आनी चाहिए और रीपा योजना के स्थान पर अब श्आशा योजनाश् के तहत मिशन मोड पर कार्य किया जाए।

   प्रशासनिक कसावट और पारदर्शिता को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए सीईओ  ठाकुर ने कड़ा रुख अपनाया। विभागीय जांच में लगातार अनुपस्थित रहने और कार्यों में लापरवाही बरतने वाले जनपद पंचायत सुकमा, कोण्टा व छिन्दगढ़ के 6 सचिवों (लक्ष्मी स्वामी कोर्राम, साई श्रीनिवास, गिरिश कश्यप, हिमाचलपुरी गोस्वामी, बुधराम बारसे और हाफिज खान) के निलंबन और विभागीय जांच की प्रक्रियाओं पर सख्त चर्चा की गई। इसके अलावा, मारोकी में 6 मीटर पुलिया निर्माण की धांधली की शिकायत पर तुरंत जांच के निर्देश दिए गए। विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन के तहत धान चबूतरा और बाउंड्रीवॉल जैसे महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों को आगामी 10 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण करने की समय-सीमा तय की गई, जो यह दर्शाता है कि सुकमा प्रशासन विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
 08 September 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत और वार्ड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग और सर्वे अभियान चलाया। यह अभियान 18 अगस्त से 6 सितंबर तक…
 08 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून से बनी अदालत…
 08 September 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ED की कार्रवाई से जुड़ी खबर मोबाइल स्टेटस पर लगाना युवक को भारी पड़ गया। युवक ने ED कार्रवाई में सामने आए अनिल चंद्राकर से जुड़ी…
 08 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अधिकारियों द्वारा कोयलीबेड़ा तहसील क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामों में तीन दिवसीय व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान जिला…
 08 September 2026
एमसीबी। विगत 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मनेन्द्रगढ़ संकुल में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…
 08 September 2026
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा पदोन्नति नियम-2003 के तहत राजस्व कार्यालयों में कार्यरत 11 कर्मचारियों को पदोन्नत…
 08 September 2026
बेमेतरा। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की…
Advt.