गहरा झटका! गाजियाबाद में अब घर बनाना हुआ महंगा, विकास शुल्क 4 फीसदी तक बढ़ा, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

Updated on 03-04-2026 12:09 PM
गाजियाबाद: अगर आप गाजियाबाद में अपना घर बनाने की योजना बना रहे हैं, तो अब आपको जेब थोड़ी और ढीली करनी होगी। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न शुल्कों और फीस में करीब 4 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू हो चुकी हैं।

प्राधिकरण द्वारा यह बढ़ोतरी कॉस्ट इंडेक्स के आधार पर की गई है, जिसमें नक्शा पास कराने की फीस, विकास शुल्क और निरीक्षण शुल्क जैसी कई मदों में इजाफा किया गया है।

विकास शुल्क में बढ़ोतरी, एरिया के हिसाब से नए रेट

गाजियाबाद में विकास शुल्क को बढ़ाकर 4,150 रुपये प्रति वर्ग मीटर से 4,319 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया गया है। इसके अलावा अलग-अलग कॉलोनियों के लिए भी नई दरें तय की गई हैं। शालीमार गार्डन और उससे जुड़ी योजनाओं में विकास शुल्क 2266.90 रुपये प्रति वर्ग मीटर रखा गया है, जबकि रामप्रस्थ और रामपुरी में यह 1585.30 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय किया गया है। लोनी क्षेत्र में यह दर 2314.65 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दी गई है

नक्शा पास कराने पर बढ़ेगा खर्च

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के नए नियमों के अनुसार अब नक्शा पास कराने के दौरान सोलर पैनल, पौधरोपण और रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के लिए सिक्योरिटी मनी भी जमा करनी होगी। 200 से 500 वर्ग मीटर के प्लॉट पर सोलर पैनल के लिए 20 हजार रुपये और 500 वर्ग मीटर से बड़े प्लॉट पर यह राशि 2 लाख रुपये तक हो सकती है।एक अनुमान के अनुसार 300 वर्ग मीटर के प्लॉट का नक्शा पास कराने में करीब 2 लाख रुपये तक अतिरिक्त खर्च आ सकता है।

भवन परमिट और निरीक्षण शुल्क भी बढ़ा

भवन परमिट फीस में भी बदलाव किया गया है। अब कमर्शल कॉम्प्लेक्स, मॉल और सिनेमाघरों के लिए 31.10 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से शुल्क देना होगा। ग्रुप हाउसिंग के लिए यह दर 15.55 रुपये प्रति वर्ग मीटर और सामान्य आवासीय भूखंडों के लिए 5.20 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की गई हैइसके अलावा निरीक्षण शुल्क भी बढ़ाकर 20.75 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया गया है, जो कुल फर्श क्षेत्रफल के आधार पर लिया जाएगा।

मेट्रो, एलिवेटेड रोड और गंगाजल सुविधा का अलग चार्ज

जिन क्षेत्रों में मेट्रो, एलिवेटेड रोड या गंगाजल जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, वहां रहने वालों को अतिरिक्त शुल्क देना होगा। मेरठ रोड के पश्चिमी क्षेत्र (जोन-1) में मेट्रो स्टेशन शुल्क 435.60 रुपये और एलिवेटेड रोड सेस 564.40 रुपये प्रति वर्ग मीटर निर्धारित किया गया है
गंगाजल की सुविधा वाले क्षेत्रों में 286.40 रुपये प्रति वर्ग मीटर का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। वहीं बाह्य विकास शुल्क 4319.40 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय किया गया है।

क्या पड़ेगा असर

नए शुल्क लागू होने के बाद गाजियाबाद में घर बनाना पहले की तुलना में महंगा हो जाएगा। खासकर मध्यम वर्ग और नए घर बनाने वालों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। हालांकि प्राधिकरण का मानना है कि इससे शहर में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं का विकास संभव होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
 16 June 2026
बेंगलुरु : कर्नाटक हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि किसी बैंक के पास आधिकारिक निर्देशों में तय सीमा से ज्यादा फंड फ्रीज करने का अधिकार नहीं है। कोर्ट ने…
 16 June 2026
अहमदाबाद: केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून में समय पर दस्तक दी थी। इसके बाद केरल और तमिलनाडु में बारिश की शुरुआत हुई थी लेकिन झमाझम बारिश से पहले ही मॉनसून की…
 16 June 2026
कोलकाता : नॉर्थ कोलकाता के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने भले ही 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) जॉइन कर ली हो, लेकिन उनकी पत्नी और पांच बार की MLA नयना…
 15 June 2026
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार से उड़ान सेवाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन एयरपोर्ट पर कुल आठ उड़ानों का संचालन किया…
 15 June 2026
चेन्नई: मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु की महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। सीएम विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार ने 'कलैगनार महिला अधिकार अनुदान योजना' को जारी रखा…
 15 June 2026
मुंबई : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पूरी…
 15 June 2026
नई दिल्ली/पेरिस/ब्रातिस्लावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो देशों के दौरे के दूसरे फेज में रविवार रात 2:18 बजे स्लोवाकिया पहुंचे। वह यहां 16 जून तक हैं। राजधानी ब्रातिस्लावा में विदेश और…
 15 June 2026
कोलकाता, टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी कोलकाता में ईडी ऑफिस पहुंच गए हैं। ईडी अभिषेक से कैश-फॉर-स्कूल-जॉब स्कैम में पूछताछ की जा रही है। उन्हें 3 जून को नोटिस जारी कर 15…
Advt.